केंद्रीय विवि में बनाया भगवान श्रीराम का पोस्टर, प्रसाद बांटा

संवाद सहयोगी देहरा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर देहरा में कला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:13 PM (IST)
केंद्रीय विवि में बनाया भगवान 
श्रीराम का पोस्टर, प्रसाद बांटा
केंद्रीय विवि में बनाया भगवान श्रीराम का पोस्टर, प्रसाद बांटा

संवाद सहयोगी, देहरा : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर देहरा में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व और उनके जीवन के पहलुओं को उकेरा गया। परिसर के निदेशक एवं दृश्य कला विभाग के प्रमुख प्रो. हर्षवर्धन सिंह ने इसे विद्यार्थियों और शोधार्थियों की अभिव्यक्ति बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के साथ मिलकर भगवान श्रीराम का पोस्टर बनाया। इस दौरान प्रसाद भी बांटा गया और शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में परिसर के अध्यापक डीन प्रो. नारायण सिंह राव, चंद्रदीप सिंह, थुकतन नेगी, राजीव, डॉ. अरुण कुमार, विभाग अध्यक्ष डॉ. जगमीत बावा, डॉ. मलकीत सिंह, प्रोफेसर बलवान गौतम, गिरीश गौरव और मूर्ति कला विभाग के सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी