शरण कॉलेज की छात्राओं ने बीजों से बनाई राखियां
संवाद सहयोगी कांगड़ा इनरव्हील क्लब कांगड़ा के सौजन्य से शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : इनरव्हील क्लब कांगड़ा के सौजन्य से शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी में रक्षाबंधन के मौके पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बीएड और डीएलएड की छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
छात्राओं ने धनिया, करेले, कद्दू, भिडी, तुलसी आदि के बीजों से खास राखियां तैयार करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शीला राणा ने कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कृति को उजागर करते हुए छात्राओं द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। यह रखियां पहनने के पश्चात मिट्टी में गाड़ दी जाएंगी, जिससे राखी में प्रयोग किए गए बीजों से पौधा निकल आएगा जो बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक बनेगा।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने भी छात्राओं के इस मुहिम को काफी सराहा तथा कहा कि सभी छात्राओं ने बहुत ही सुंदर रखिया बनाकर इस त्योहार को प्रेम के धागों से सुसज्जित कर दिया है।
प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम वर्ष की ममता प्रथम, द्वितीय वर्ष की सरिता द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की ज्योति राणा तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार प्रथम वर्ष की ऊषा रानी और निशा को मिला। बीएड में द्वितीय वर्ष की छात्रा शिल्पा वालिया ने प्रथम, शिखा राणा ने द्वितीय तथा शम्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार से बीएड प्रथम वर्ष की शिवानी और नेहा को नवाजा गया।