कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है: राकेश पठानिया

वन मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को फतेहपुर क्षेत्र के खेहर कदाणा छत्तर रौड़ा खनोआ व नरनूह में नुक्कड़ व जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उप चुनावों में जनता ने कांग्रेस की हर चाल और दाव को नकार दिया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST)
कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है: राकेश पठानिया
भाजपा के प्रत्याशी उपचुनावों में रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। वन मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को फतेहपुर क्षेत्र के खेहर, कदाणा, छत्तर, रौड़ा, खनोआ व नरनूह में नुक्कड़ व जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उप चुनावों में जनता ने कांग्रेस की हर चाल और दाव को नकार दिया है तथा कांग्रेस नेताओं को चारों सीटों पर पहले से ही हार का अहसास हो गया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सहित भाजपा के प्रत्याशी उपचुनावों में रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

इस मौके पर उन्होंने फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में चुनाव प्रचार किया तथा जनता से वोट मांगे। जनता पारदर्शी सरकार के प्रत्याशियों को वोट देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने प्रदेश को इन चार सालों में कई सौगातें दी हैं तथा भाजपा सरकार ने तेजी के साथ प्रदेश के हर कौने में विकास किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस देश-प्रदेश की एकता को तोड़ने में लगी हुई है। कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है।

भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य किए हैं जिन्हे जनता ने बखूबी पसंद भी किया है। उन्होंने कहा भाजपा विकास, संगठन शक्ति के आधार पर और जनता का विश्वास जीतकर चारों सीटों मंडी, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर व अर्की पर जीतेगी। भाजपा लोगों को भ्रमित करके चुनाव नहीं जीतना चाहती। भाजपा का एक ही एजेंडा रहा है विकास, तेज गति से विकास और सर्वांगीण विकास। भाजपा विकास की राजनीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। भारतीय राजनीतिक संस्कृति कांग्रेस पार्टी के बुरे कारनामों से जोड़कर देखा जाता रहा है। देश की राजनीति को कांग्रेस संस्कृित मुक्त रखकर ही साफ रखा जा सकता है।

विकास एवं जनहित मुद्दों से कांग्रेस नेताओं का कोई लेना देना नही है। कांग्रेस के पास विकास का कोई माडल नही हैं। कांग्रेस समाज में साम्प्रदायिक ताकतें फैलाने के प्रयास में लगी हुई है। राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस की पिछले चुनावों में सबसे ज्यादा दुर्गती हुई है तथा इन उप चुनावों के बाद तो कांग्रेस दिखेगी ही नही। कांग्रेस की जनसभाओं में लोग आ नही रहे हैं। अब कांग्रेस मात्र अफवाहों ओर गलत हथकंडों से उपचुनावों में बने रहने का नाकाम प्रयास कर रही है। कई गुटों में बंटी, एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटी ओर पूरी तरह बिखरी हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस के नेताओं द्वारा भाजपा के प्रत्याशी पर व्यक्तिगत ओछी टिप्पणियां कांग्रेस की बदहाल स्थिति को ब्यां कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पास न तो कोई उपलब्धि है ओर न ही रोड़ मैप। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए भाजपा सरकर ने हर वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। कांग्रेस पार्टी व इसके नेताओं ने घटिया राजनीति के बल प्रदेश के जनजातिय क्षेत्रों को बांटने तथा खाईयां पैदा करने का प्रयास किया है। जनजाति क्षेत्र का विकास भाजपा की ही देन है। सरकार की लाभकारी योजनाओं से यह संभव हो पाया है। वन मंत्री ने कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश की और प्रदेश की दशा व दिशा बदलने का काम किया है।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और वंशवाद को इस देश में बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा, मोदी को देश की चिंता है और कांग्रेस को परिवार की चिंता है। कांग्रेस ने देश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। केंद्रीय की मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाएं व उदार व वित्तीय सहायता प्रदान की है जिसके बल पर प्रदेश भाजपा की जयराम सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों व विकास को हर कौने में पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजुर्गो, महिलाओं ओर विद्यार्थियों को कई सौगातें जयराम सरकार द्वारा दी गई है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संजीव, पप्पू प्रधान गोलमा, पंचायत छत्तड़ सरजीत पठानिया, जतींद, कुलदीप, पम्मू, भूषण व नीतिन भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी