130 बार साइकल से माता वैष्‍णों के दर्शन कर शाहपुर पहुंचे राजेंद्र गुप्‍ता

राजेंद्र गुप्ता देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा साइकिल पर पिछले 32 सालों से कर रहे हैं। 130वीं बार माता वैष्णों देवी की धार्मिक यात्रा करने के बाद वीरवार को शाहपुर पहुंचे। उन्होंने साइकिल पर रिकॉर्ड दर्ज कराते हुए पांच लाख 75 हजार किलोमीटर की यात्रा की है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:42 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:42 AM (IST)
130 बार साइकल से माता वैष्‍णों के दर्शन कर शाहपुर पहुंचे राजेंद्र गुप्‍ता
राजेंद्र गुप्ता देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा साइकिल पर पिछले 32 सालों से कर रहे हैं।

शाहपुर, जेएनएन। भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा साइकिल पर पिछले 32 सालों से कर रहे हैं। 130वीं बार माता वैष्णों देवी की धार्मिक यात्रा करने के बाद वीरवार को शाहपुर पहुंचे राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अब तक साइकिल पर रिकॉर्ड दर्ज कराते हुए पांच लाख 75 हजार किलोमीटर की यात्रा की है, इन यात्राओं के दौरान अब तक 65 साइकिलों का प्रयोग किया है।

उन्होंने बताया कि उनपर बाबा अमरनाथ व  माता वैष्णों देवी की अपार कृपा है जिसके  कारण स्वस्थ और फिट रहते हैं, 17वीं  बार अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब वह हिमाचल  प्रदेश के कांगड़ा, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, नैना देवी, चामुंडा देवी, मनसा देवी आदि अन्य  यात्राओं के बाद हरिद्वार नीलकंठ की यात्रा करके  काबड़ (गंगाजल) लेकर  महाशिवरात्रि को वापस भटिंडा पहुंचेंगे, उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने गुजरात में द्वारकानाथ, माउंट आबू, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर राजस्थान में मीराबाई मंदिर व करणी माता मंदिर, गंगोत्री, अमरनाथ, कोलकाता कालीमाता मंदिर  व कामख्या माता मंदिर सहित अन्य सैंकड़ों मंदिरों की भी यात्रा साइकिल पर की है। यात्रा के दौरान वह आपसी भाई चारे शांति व सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने का संदेश देते है।

chat bot
आपका साथी