जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में छाए रेनबो के विद्यार्थी

जागरण संवाददाता धर्मशाला रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में शनिवार को जिलास्तरीय ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:21 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:21 AM (IST)
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में छाए रेनबो के विद्यार्थी
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में छाए रेनबो के विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में शनिवार को जिलास्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थान की एडमिनस्ट्रेटर हेड मधु चौधरी ने किया।

इस दौरान अंडर 10 लड़कों की फ्लोर व वाल्टिंग हॉर्स स्पर्धा में रेनबो स्कूल के आर्यन मेहरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कियों की अंडर 12 फ्लोर स्पर्धा में रेनबो स्कूल की सानवी ने स्वर्ण और एंजल ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 12 लड़कों की फ्लोर में रेनबो के मानव ने स्वर्ण और वैदिक कश्यप ने रजत, अंडर 14 लड़कों की फ्लोर में रेनबो के पारिन ने स्वर्ण, अंडर 14 लड़कों की पैरलर बार स्पर्धा में साहिल ने स्वर्ण और मोहिल ने रजत हासिल किया। इसके अलावा अंडर 15 लड़कियों की फ्लोर प्रतियोगिता में रेनबो की सानवी ने स्वर्ण, अर्पिता ने रजत और परवनी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 लड़कों की पैरलर बार में रेनबो के लक्ष्य ने स्वर्ण व रेनबो व‌र्ल्ड स्कूल के केशव ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष डा. छवि कश्यप ने किया। इस मौके पर जिम्नास्टिक के हिमाचल स्टेट कोच मनमोहन, रेनबो व‌र्ल्ड स्कूल के जिम्नास्टिक कोच प्रकाश पटियाल, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के कोच अजय राज, अंकुश मेहर और विकास धीमान समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी