रेनबो की छात्रा अनुष्का शर्मा अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव जर्मन स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम

मायो कालेज अजमेर ने गोएथे इंस्टीट््यूट नई दिल्ली के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव का आयोजन किया। इसमें भारत पाकिस्तान नेपाल यूएई कनाडा व श्रीलंका से जर्मन भाषा सीख रहे सैकड़ों विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM (IST)
रेनबो की छात्रा अनुष्का शर्मा अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव जर्मन स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम
रेनबो की छात्रा अनुष्का शर्मा अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव जर्मन स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम रही। जागरण आर्काइव

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मायो कालेज अजमेर ने गोएथे इंस्टीट््यूट नई दिल्ली के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव का आयोजन किया। इसमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई, कनाडा व श्रीलंका से जर्मन भाषा सीख रहे सैकड़ों विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा अनुष्का शर्मा ने जर्मन स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय डाईच उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, क्षेत्र, प्रदेश व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

रेनबो के जर्मन भाषा सीख रहे विद्यार्थी नेशनल व इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और बौद्धिक कुशलता का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, अभिभावकों व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त इसी स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र राम देशवाल ने डिजिटल किनडर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में साउथ एशिया में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

स्कूल के प्रधानाचार्य डा. छवि कश्यप ने जर्मन शिक्षक रवेंद्र ङ्क्षसह, अनुष्का शर्मा व उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रभुत्व जमाए हुए हैं। बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं, गोयथे इंस्टीट््यूट नई दिल्ली की नार्थ इंडिया जर्मन प्रोजेक्ट प्रबंधक शिल्पा शर्मा व मोहिता मिग्लानि ने भी शिक्षक रवेंद्र ङ्क्षसह को बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

सेक्रेड सोल के प्रिंसिपल तरसेम कुमार को शिक्षा पद्म सम्मान

सेक्रेड सोल कैंब्रिज स्कूल रोड (जसूर) के प्रधानाचार्य तरसेम कुमार शर्मा को शिक्षा पद्म सम्मान से नवाजा गया। शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के परिणाम स्वरूप प्रधानाचार्य तरसेम कुमार शर्मा को इस उपाधि से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान मोहाली चंडीगढ़ में अखिल भारतीय प्रधानाचार्य संघ द्वारा दिया गया। इस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर से लगभग पांच सौ प्रधानाचार्य इन विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किए गए। सेक्रेड सोल कैम्ब्रिज स्कूल के प्रबंधक जगदीश ङ्क्षसह शर्मा व स्कूल के समस्त स्टाफ ने प्रधानाचार्य तरसेम कुमार शर्मा को बधाई दी है। तरसेम कुमार शर्मा ने इस विशेष पुरस्कार को अपने समस्त स्टाफ को समर्पित किया है।

chat bot
आपका साथी