जिला कांगड़ा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी, उपायुक्‍त ने किया अधिकारियों को अलर्ट, दी सलाह

Kangra Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं।दूसरे दिन भी बारिश का दौर लगातार जारी है। जिला कांगड़ा में बीते साेमवार को हुई तबाही के बाद बीते कल भी काफी नुकसान हुआ है। जिला भर में पहले ही करोड़ों रुपये का नुकसान करवा चुकी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:11 AM (IST)
जिला कांगड़ा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी, उपायुक्‍त ने किया अधिकारियों को अलर्ट, दी सलाह
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं।दूसरे दिन भी बारिश का दौर लगातार जारी है। जिला कांगड़ा में बीते साेमवार को हुई तबाही के बाद बीते कल भी काफी नुकसान हुआ है। जिला भर में हो रही बारिश पहले ही करोड़ों रुपये का नुकसान करवा चुकी है। कल से कई मार्ग बंद पड़े हैं। राहत व बचाव कार्य में जुटे प्रशासन की मुसीबतें बारिश ने जरूर बढ़ा दी है। वहीं ऐसे लोग जो घरों से बेघर हुए हैं, उनकी परेशानी भी बढ़ी है।

बीते सोमवार से शुरू हुआ बारिश की प्रलय का दौर बीते रोज भी जारी रहा। बीते कल विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की टटवाली पंचायत के गांव नगोह में दो मकान जमींदोज हो गए तो छह को नुकसान पुहंचा। आंगनबाड़ी व सौ साल पुराने कुएं में भी पानी व मलबा जा घुसा। इसी तरह से कोपरलाहड़ में मलबा गिरने से कांगड़ा जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन बाधित हो गई। नूरपुर में मिलख पंचायत में पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है। वहीं मांझी खड्ड का पानी गगल में घरों में जा घुसा, जिससे लोगों को परेशानी हुई है।

मंगलवार को हो रही बारिश को लेकर अभी तक कोई रास्ता बंद होने या ल्हासे गिरने की सूचना नहीं है। लेकिन धर्मशाला में चल रहे पार्किंग के कार्य में ल्हासे गिरने से व्यवधान हो गया है। यहां खनियारा रोड पर बन रही पार्किंग के स्थान पर पहाड़ी से मलबा आ जाने से लोगों के घरों को भी मलबा आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के चलते लोगों को खड्डों के आसपास न जाने की सलाह दी है और यह भी चेतावनी दी है कि अपनी 24 घंटे तक ज्यादा बारिश हो सकती है। इस लिए नदी नालों में न जाएं।

यह बोले जिलाधीश कांगड़ा

जिलाधीश डा. निपुण जिंदल ने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। राहत व बचाव कार्यों के लिए प्रशासन तैयार है। लोग भी इस बात को समझें ज्यादा जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें व लंबे सफर पर न जाएं और खड्डों व नालों से दूर रहें। आपकी सुरक्षा के लिए यह ज्यादा जरूरी है।

chat bot
आपका साथी