प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, रामपुर में 10 मकान क्षतिग्रस्त

प्रदेश में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। शिमला के रामपुर में 10 मकानों और 10 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। वहीं कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन के समीप ब्रुरी में शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी दरकने से यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:08 PM (IST)
प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, रामपुर में 10 मकान क्षतिग्रस्त
पहाड़ी से मलबा आने के कारण सोलन के पास लगा जान। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। शिमला के रामपुर में 10 मकानों और 10 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। वहीं, कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन के समीप ब्रुरी में शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी दरकने से यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। 24 घंटे के दौरान शिमला के सुन्नी में सबसे अधिक 43 मिलीमीटर, सिरमौर के रेणुका व राजगढ़ में 39, भुंतर में 35, नाहन में 21, पांवटा साहिब में 19, सांगला में नौ और रिकांगपिओ में सात मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश के कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है, जबकि ऊना में करीब दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुल्लू, शिमला व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात और प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

ताजा बर्फबारी से निखर उठी मनाली व लाहुल की चोटियां

कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के चलते रोहतांग सहित समस्त ऊंची चोटियां बर्फ से निखर उठी है। पर्यटक भी सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। देशभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले रोहतांग दर्रे में सैलानियों का मेला लगने लगा है। अभी हर रोज सैकड़ों पर्यटक बर्फ का दीदार को रोहतांग पहुंच रहे हैं। बर्फ से लकदक दर्रे में दस्तक देकर सैलानी बर्फ देख खासे उत्साहित हो रहे हैं। रोहतांग दर्रे के साथ साथ पर्यटक अटल टनल को भी प्राथमिकता दे रहे हैं और टनल निहारने के बाद लाहुल के पर्यटन स्थल बारलाचा दर्रे में भी दस्तक दे रहे हैं। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन एसडीएम कार्यालय से रोहतांग जाने के लिए पर्यटक वाहनों को परङ्क्षमट जारी कर रहा है। रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की आमद भी अब तीन सौ के आंकड़े को पार कर रही है। शुक्रवार को पर्यटकों ने सुहावने मौसम का आनंद उठाया। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गादत्त ने बताया कि पर्यटक दर्रे में कुल्लवी परिधान में फोटोग्राफी का आनंद ले रहे हैं।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की आमद बढऩे लगी है।

chat bot
आपका साथी