रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी सहित विशेष ट्रेन में किया सफर, सबसे पहले किया शौचालय का निरीक्षण

Railway Minister Piyush Goyal रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला दौरे के दौरान शनिवार शाम पत्नी सीमा गोयल के साथ शिमला से समरहिल तक रेल ट्रैक पर विशेष ट्रेन में सफर किया। ट्रेन पर चढ़ते ही पहले उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:04 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:04 AM (IST)
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी सहित विशेष ट्रेन में किया सफर, सबसे पहले किया शौचालय का निरीक्षण
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी सीमा गोयल के साथ शिमला से समरहिल तक विशेष ट्रेन में सफर किया।

शिमला, जागरण संवाददाता। Railway Minister Piyush Goyal, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला दौरे के दौरान शनिवार शाम पत्नी सीमा गोयल के साथ शिमला से समरहिल तक रेल ट्रैक पर विशेष ट्रेन में सफर किया। ट्रेन पर चढ़ते ही पहले उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया। छह डिब्बों वाली विशेष ट्रेन से दोनों ने शिमला के रेलवे स्टेशन से 5.45 पर यात्रा शुरू की। रेलगाड़ी के अंतिम डिब्बे (झरोखा) में दोनों बैठे। यह डिब्बा बिना छत का होता है। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। शाम छह बजकर 25 मिनट पर ट्रेन के माध्यम से ही समरहिल स्टेशन से वापस आए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। पीयूष गोयल पहले भी हेरिटेज रेल ट्रैक पर यात्रा करते रहे हैं। शिमला-कालका रेललाइन पर विस्टाडोम कोच भी उनके प्रयास से ही शुरू हुए थे। शनिवार को हालांकि पहले कालीबाड़ी मंदिर के दर्शन के बाद रेलवे स्टेशन जाने का कार्यक्रम रद हो गया था, लेकिन बाद में फिर से उन्होंने यात्रा करने का फैसला लिया।

कुछ समय तो रेलवे के अधिकारी भी दौरा रद होने के बावजूद मंत्री के वहां पहुंचने पर हैरान हो गए। वहीं, शिमला के मज्याठ वार्ड के लोग पार्षद सहित जतोग रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री का इंतजार करते रहे। लोग यहां रेलवे की भूमि पर सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसे उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष रखना था।

chat bot
आपका साथी