Kalka-Shimla Heritage Train: कालका से शिमला जा रही रेल कार पटरी से उतरी, देखिए तस्‍वीरें

Kalka-Shimla Heritage Train Derail कालका-शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। हादसे के दौरान रेल कार वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:32 PM (IST)
Kalka-Shimla Heritage Train: कालका से शिमला जा रही रेल कार पटरी से उतरी, देखिए तस्‍वीरें
कालका शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सोलन, संवाद सहयोगी। Kalka-Shimla Heritage Train Derail, कालका शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। हादसे के दौरान रेल कार वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था। इससे रेल कार में सवार यात्रियों की जान बच गई। हादसा सुबह करीब पौने सात बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कालका से शिमला जा रही रेल कार कुमारहट्टी स्टेशन से बड़ोग स्टेशन की ओर आगे बढ़ रही थी तो दोनों स्टेशन के बीच एक जगह पर रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल कार में यात्रा कर रहे यात्री भी डर गए।

हादसे के वक्‍त रेल मोटर कार में करीब नौ यात्री सवार थे, इसकी क्षमता भी 15 के करीब है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी जानकारी शिमला व अंबाला में अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारियों के वहां पहुंचने के बाद ही जांच शुरू होगी व घटना के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल यात्रियों को बड़ोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर शिमला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।

हेरिटेज ट्रैक पर यह रेल मोटर कार काफी समय से चल रही है। रोजाना यह सुबह पांच बजे कालका से शिमला के लिए चलती है। इस रेल मोटर कार में सफर करने को पर्यटक ज्‍यादा तवज्‍जो देेते हैं। हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन में भी ज्‍यादातर पर्यटक ही होते हैं। इसके अलावा स्‍थानीय लोग भी सफर करते हैं, लेकिन बेहद कम। इस ट्रेन व रेल मोटर कार की रफ्तार ज्‍यादा नहीं होती, इस कारण पटरी से चक्‍के उतरने के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे के दौरान सवारियां सहम गई थीं।

शिमला कालका ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्‍त रेल मोटर कार।

यह भी पढ़ें: Shimla Kalka Heritage Track: पहाड़ की खूबसूरती की झलक दिखाता है हेरिटेज ट्रैक, 106 सुरंग से गुजरती है टाय ट्रेन

यह भी पढ़ें: गगरेट में पुलिस चेक पोस्‍ट के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिए तीन पुलिस जवान, दो दिन पहले ही पहुंचे थे ऊना

chat bot
आपका साथी