कांग्रेस को मजबूत करेंगे रघुवीर बाली

हिमाचल कांग्रेस कांग्रेस के महासचिव रघुवीर सिंह बाली को कांग्रेस हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। सचिव के साथ उन्हें पश्चिम बंगाल के प्रभारी का भी कार्यभार सौंपा गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:24 PM (IST)
कांग्रेस को मजबूत करेंगे रघुवीर बाली
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर िसंह बाली। जागरण आर्काइव

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। हिमाचल कांग्रेस कांग्रेस के महासचिव रघुवीर सिंह बाली को कांग्रेस हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्ति दी है। सचिव के साथ उन्हें पश्चिम बंगाल के प्रभारी का भी कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी के महासचिव वेणुगोपाल ने जारी की है।

इस नियुक्ति पर ज्वालामुखी में खुशी की लहर है और पूर्व कांग्रेस महासचिव हरीश कपूर, शैंकी कपूर रूमा कौंडल  व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पूर्व कांग्रेस महासचिव हरीश कपूर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ा विश्वास उन पर जताया है और रघुवीर ङ्क्षसह बाली की नियुक्ति से पार्टी हर मोर्चे पर सशक्त बनेगी। हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मारंडा : जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस प्रवक्ता लवली कटोच ने कहा कि यह पार्टी ने उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। छोटी उम्र में ऐसी जिम्मेदारी मिलना पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इससे आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी फर्क पड़ेगा। सुलह में पूरा युवा रघुवीर ङ्क्षसह वाली  के साथ है। उन्होंने कहा कि रघुवीर बाली हिमाचल और हिमाचल कांग्रेस का आने वाला भविष्य हैंं।

शाहपुर : शाहपुर में रविवार को खुशी मनाई और लड्डू बांटे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार राणा, राजीव

उपमन्यु , सतीश अवस्थी, मनीष, मङ्क्षनद्र शर्मा, यतिन महाजन,  संजीव, कुलदीप, सुशील, राजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी