इंदौरा महाविद्यालय में पीटीए चुनावों में अध्यक्ष पद में कांग्रेस रही विजेता, तो सचिव पद रहा भाजपा के नाम

इंदौरा महाविद्यालय के पीटीए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से दम लगाने से दोनों ही दल आमने सामने आ गए। अध्यक्ष पद पर काबिज होने में कांग्रेस सफल रही तो भाजपा ने सचिव के पद को हाथ से नहीं जाने दिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:21 AM (IST)
इंदौरा महाविद्यालय में पीटीए चुनावों में अध्यक्ष पद में कांग्रेस रही विजेता, तो सचिव पद रहा भाजपा के नाम
इंदौरा महाविद्यालय पीटीए चुनावों में कांग्रेस इंदौरा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है।

इंदौरा, संवाद सूत्र। इंदौरा महाविद्यालय के पीटीए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से दम लगाने से दोनों ही दल आमने सामने आ गए। हालांकि अध्यक्ष पद पर काबिज होने में कांग्रेस सफल रही तो भाजपा ने उपाध्यक्ष व सचिव के पद को हाथ से नहीं जाने दिया। लेकिन यह चुनाव काफी रोचक रहा।

एक महाविद्यालय के पीटीए के चुनाव में ही दोनों दलों ने ज्यादा सक्रियता दिखाई, जिससे यहां राजनैतिक माहौल गरमा गया। इंदौरा महाविद्यालय में पीटीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे डॉक्टर अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को 39 मतों से पराजित किया। वही भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे। प्रत्याशी परषोतम चंद को भाजपा के राज सिंह ने छह मतों से पराजित किया। व उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुरिंदर धीमान ने कांग्रेस से रविकांत को दो मतों से पराजित किया ।

इंदौरा महाविद्यालय पीटीए चुनावों में कांग्रेस इंदौरा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। वहीं, उपाध्यक्ष व सचिव पद पर भाजपा ने कब्ज़ा जमाया है। कांग्रेस पार्टी के बीडीसी सदस्य, अधिवक्ता जसबीर कटोच की अध्यक्षता में हुए पीटीए चुनाव इंदौरा महाविद्यालय में हुए। जिसमें दोनों पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी जान फूंक दी थी। सुबह से ही छात्रों जे अभिभावकों का महाविद्यालय के प्रांगण में डेरा जमाया हुआ था वही पुलिस को भी भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

यह बौले इंदौरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

इंदौरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देविंद्र मनकोटिया व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने मौका पर पहुंच अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को हार डाले व रॉड शो करते हुए प्रत्याशी को उसके घर तक छोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण पार्टी का पतन निश्चित है जिसकी शुरुआत पीटीए चुनावो में छात्रों के अभिभावकों ने कर दी है। वही उन्होंने युवा शक्ति को इस जीत का श्रेय दिया है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मेलेंद्र राजन, कमल युकां इंदौरा अध्यक्ष विजेंदर पठानिया, किशोर, बीडीसी सदस्य कुनाल पठानिया, सुशील कुमार, विशाल ठाकुर, सुधीर पठानिया, विजय कुमार, सन्नी सौरव, रशपाल चौहान शक्ति कटोच, जर्म सिंह, गुलशन लाला, परवीन तरमोलिया, माशु राम डोगरा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी