बनगढ़ जेल से फरार हुए कैदी की ड्रोन कैमरा व खोजी कुत्तों की मदद से की जा रही तलाश

ऊना में पांच दिन पहले बनगढ़ सब जेल से फरार हुए कैदी को पकडऩे में जेल व पुलिस प्रशासन फिलहाल नाकाम रहा है। जेल प्रशासन के एक कर्मी की लापरवाही के चलते जेल से कैदी के फरार होने से जेल की पुख्ता व्यवस्था भी धराशायी हो गई है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:15 PM (IST)
बनगढ़ जेल से फरार हुए कैदी की ड्रोन कैमरा व खोजी कुत्तों की मदद से की जा रही तलाश
बनगढ़ जेल से फरार हुए कैदी की ड्रोन कैमरा व खोजी कुत्तों की मदद से तलाश की जा रही है।

ऊना, जागरण संवाददाता। ऊना में पांच दिन पहले बनगढ़ सब जेल से फरार हुए कैदी को पकडऩे में जेल व पुलिस प्रशासन फिलहाल नाकाम रहा है जिसके चलते अब जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैंै। जेल प्रशासन के एक कर्मी की लापरवाही के चलते जेल से कैदी के फरार होने से जेल की पुख्ता व्यवस्था भी धराशायी हो गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन फरार कैदी की तलाश में जुटा हुआ है। पुलिस ने कैदी के जेल से फरार होने से संबंधित सारी गतिविधि को खंगालने के लिए अब ड्रोन कैमरे व ट्रैकर डाग्स के मदद ली है। जेल से फरार होने के सारे रास्ते को गहनता से खंगाला भी जा रहा है। सर्च अभियान लगातार जारी है।

पुलिस ने फरार कैदी को दबोचने के लिए सूचना देने वाले को बड़ा इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। जिला पुलिस की विशेष टीम गठित करके फरार कैदी को दबोचने के लिए पंजाब समेत अन्य राज्यों के अपने सूत्रों से संपर्क कर रही है। पुलिस ने रेलवे, बस समेत अन्य संसाधनों की नियमित चेकिंग अभियान को भी तेज किया है।

बनगढ़ सब जेल से फरार कैदी के संबंध में मणिकर्ण पुलिस समेत उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कैदी की लोकेशन ट्रैक करने के लिए उसके नजदीकी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मैहतपुर पुलिस चौकी की टीम कैदी को जल्द दबोचने के लिए लगातार प्रयासरत है।

-प्रवीण धीमान, एएसपी ऊना

घर में घुसकर महिला को पीटा, छेड़छाड़ की

जिले के एक गांव की महिला से गांव के ही व्यक्ति ने घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और छेड़छाड़ की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। ऊना मुख्यालय से सटे गांव की महिला अपने घर में बैठी थी। उसका पति घर पर नहीं था। अचानक घर में एक व्यक्ति घुस आया। पहले तो वह महिला से उसके पति के बारे में पूछता रहा। बाद में महिला के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया और उसके स्वजन एकत्र हो गए तथा आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। पीडि़ता ने ऊना के महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

chat bot
आपका साथी