President Himachal Visit : 17 मिनट के संबोधन में राष्ट्रपति ने छुआ हर बिंदु

विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार सुबह 1040 बजे विधानसभा परिसर पहुंचे। काउंसिल चैंबर के प्रांगण में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार सहित अन्यों ने उनका स्वागत किया।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:15 PM (IST)
President Himachal Visit : 17 मिनट के संबोधन में राष्ट्रपति ने छुआ हर बिंदु
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द ने 17 ि‍मनट संबोधित किया। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार सुबह 10:40 बजे विधानसभा परिसर पहुंचे। काउंसिल चैंबर के प्रांगण में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार सहित अन्यों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह सभी पूर्व विधायक, सांसदों और वर्तमान विधायक व सांसदों के से मिले। सदन में प्रवेश से पहले राष्ट्रपति ने लॉबी में पट्टिका का अनावरण किया। सदन में राष्ट्रगान के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार ने राष्ट्रपति को सम्मानित किया। इसके उपरांत संबोधन कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रपति कोविन्द ने करीब 17 मिनट के संबोधन में अहम ङ्क्षबदुओं को छुआ।

इससे पूर्व राष्ट्रपति स्वजन के साथ सिसिल होटल से साढ़े दस बजे विधानसभा के लिए निकले और दस मिनट में एजी चौक होते हुए विधानसभा पहुंचे।

धूमल आए, शांता नहीं

विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पहुंचे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सत्र में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं विधानसभा के तीन पूर्व अध्यक्ष डा. राधा रमण शास्त्री, कौल ङ्क्षसह ठाकुर और गंगूराम मुसाफिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। दो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाब ङ्क्षसह ठाकुर व बृज बिहारी लाल बुटेल नहीं पहुंच पाए।

प्रथम पंक्ति में थे यह लोग

अति विशिष्ठ लोगों की दीर्घा की पहली पंक्ति में राष्ट्रपति की पत्नी सवीता कोविन्द, पुत्री स्वाति के अलावा पूर्व सांसद प्रतिभा ङ्क्षसह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बैठे थे। दूसरी पंक्ति में सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, राज्यसभा के पूर्व सदस्य कृपाल परमार और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार मौजूद थे।

व्हील चेयर पर आए नारायण स्वामी

घुमारवीं से विधायक रहे नारायण स्वामी व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति का संबोधन अति विशिष्ठ लोगों की दीर्घा में बैठकर सुना और फिर विधानसभा के पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी