पश्चिमी बंगाल में लगाया जाए राष्‍ट्रपति शासन: भीमसेन

पश्चिमी बंगाल में मौत का तांडव चल रहा है और भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा कार्यालयों को जलाया जा रहा है। यह आरोप जिला भाजपा अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन शर्मा और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने लगाए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:08 PM (IST)
पश्चिमी बंगाल में लगाया जाए राष्‍ट्रपति शासन: भीमसेन
भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है।

कुल्लू, जेएनएन। पश्चिमी बंगाल में मौत का तांडव चल रहा है और भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा कार्यालयों को जलाया जा  रहा है। यह आरोप जिला भाजपा अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन शर्मा और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने लगाए हैं। वे आज जिला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान संबोधित कर रहे थे।

जिला मुख्यालय कुल्लू में पार्टी कार्यालय से इसके विरोध में रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पश्चिमी बंगाल में चल रहे मौत के तांडव का विरोध किया। उन्होंने इस दौरान पश्चिमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भमसैन, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मंडलाध्यक्ष ठाकुर चंद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा सूद, अमर ठाकुर, नैना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने राष्‍ट्रपति को उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से ज्ञापन भेेजा, जिसमें मांग की है कि पश्चिमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी