आज तय होंगे नगरोटा बगवां के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी नगरोटा बगवां नगरोटा बगवां नगर परिषद का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम का फैसला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:49 AM (IST)
आज तय होंगे नगरोटा बगवां के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
आज तय होंगे नगरोटा बगवां के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां नगर परिषद का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम का फैसला रविवार को आयोजित होने वाली पार्षदों की बैठक में कर लिया जाएगा। विधायक अरुण मेहरा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगर परिषद का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कौन होगा यह पार्षदों का अधिकार है। पार्षदों को पूर्ण रूप से आजादी दी गई है कि वह अपनी इच्छा अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम का फैसला करें। इस चुनाव में लोगों द्वारा महिलाओं को अधिक वोट देकर प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है, इसलिए नया चेहरा भी सामने आ सकता है। किसी भी क्षेत्र में अनुभव कार्य करने के पश्चात ही आता है।

सोमवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम पर पड़ा हुआ पर्दा उठा दिया जाएगा। शहरी निकाय चुनाव में प्रबुद्ध लोगों द्वारा बेहतरीन मतदान का परिचय दिया गया है। भाजपा समर्थित छह उम्मीदवारों की जीत ने नया इतिहास कायम किया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के समय जो आम जनता से वादे किए गए थे उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। शहर में लगभग एक करोड, 75 लाख के विकासात्मक कार्य जोरों पर हैं। शहर की सभी गलियों में इंटरलॉक टाइलें बिछाई जाएंगी। सामुदायिक भवन को गिराकर वहां पर शॉपिग कांप्लेक्स, पार्किग एवं मैरिज हॉल बनाया जाएगा। गोशाला भवन के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड में विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर होने वाले चुनावों में भी भाजपा समर्पित उम्मीदवार अपनी जीत का परचम लहराएंगे।

chat bot
आपका साथी