संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर शक

पुलिस थाना देहरा के तहत पड़ते गांव खबली दोसडका की 24 वर्षीय महिला शालू पत्नी विवेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उसे तंग करने का आरोप लगाया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 05:38 PM (IST)
संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर शक
गर्भवती महिला की संदिग्ध हालाता में मौत। प्रतीकात्मक फोटो

डाडासीबा, संवाद सूत्र। पुलिस थाना देहरा के तहत पड़ते गांव खबली दोसडका की 24 वर्षीय महिला शालू पत्नी विवेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उसे तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शालू आठ माह की गर्भवती थी।

जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने शालू को रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल में पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए देखा तो वह यह देख कर दंग रह गए। उन्होंने शव का नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शालू की शादी अगस्त 2020 को विवेक कुमार से हुई थी। शालू का पति विवेक, सास, चाचा ससुर व चाची सास उसे दहेज के लिए अकसर तंग किया करते थे। इसके बारे में कई बार शालू ने उन्हें फोन पर भी बताया। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या का पंखे से लटका दिया है। उनका कहना है कि आत्महत्या ही की थी तो इस बारे उन्हें क्यों सूचित नहीं किया गया। उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा व एसपी कांगड़ा से मांग की है कि शालू के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए।

पुलिस देहरा प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 34 और 304-बी आइपीासी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी