प्रयास संस्था को पंचकूला से मिली आक्सीजन मशीन व अमेरिका से पीपीई किट

कांगड़ा जिले के भवारना की संस्था प्रयास के साथ ओर मदद को हाथ आगे बढऩे लगे हैं। प्रयास संस्था के निस्वार्थ सेवाभाव व कार्य को अकेले कांगड़ा जिले में ही नहीं अपितु बाहर भी सराहा जा रहा है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:40 PM (IST)
प्रयास संस्था को पंचकूला से मिली आक्सीजन मशीन व अमेरिका से पीपीई किट
दान में मिले सामान के साथ प्रयास संस्था के सदस्य। जागरण

भवारना, संवाद सहयोगी। कहते हैं कि यदि नीयत साफ हो और नि:स्वार्थ सेवाभाव हो तो आपके साथ कारवां जुड़ता चला जाता है। ऐसी ही कड़ी दर कड़ी जुड़ रही है भवारना की संस्था प्रयास के साथ ओर मदद को हाथ आगे बढऩे लगे हैं। प्रयास संस्था के नि:स्वार्थ सेवाभाव व कार्य को अकेले कांगड़ा जिले में ही नहीं अपितु बाहर भी सराहा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए चलाई गई इस मुिहम से प्रभावित होकर पंचकूला से एक दंपती मुकेश गोयल व उनकी पत्नी अंजू ने अपने माता पिता स्व. अमर नाथ व निर्मला गोयल की याद में संस्था को एक आक्सीजन मशीन पंचकूला से दान स्वरूप भेंट करके भेजी है। उन्होंने संस्था की इसी तरह आगे भी मदद करने की भी बात कही है।

इससे पहले भी भवारना के ही डाक्टर कमलेश शर्मा ने अपने भाई की याद में एक ऑक्सीजन मशीन दी थी। इसके अलावा थुरल (चूला) के स्वदेश कटोच जो अमेरिका में सेवा इंटरनेशनल संस्था चलाते हैं, उन्होंने संस्था को 20 पीपीई किट व तीन आक्सीमीटर संस्था को दानस्वरूप भेंट किए हैं। संस्था के पास अब पांच आक्सीजन मशीनों समेत पांच आक्सीजन सिलेंडर व अन्य मेडिकल उपकरण हो गए हैं।

जनवरी में शुरू की गई 20 सदस्यों वाली इस संस्था ने कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सौ से ज्यादा मरीजों की जान बचाई है। संस्था नि:स्वार्थ भाव से एक टीम वर्क के साथ काम कर रही है और मेडिकल उपकरण जरूरतमंदों को फ्री में प्रयोग करने के लिए दे रही है, जो न केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है बल्कि लोग संस्था के इस कार्य से प्रभावित होकर आगे आकर संस्था के साथ जुड़ कर दान भी दे रहे हैं। संस्था वैश्विक महामारी कोरोना की आगामी लहर में मदद के लिए भी पूरी तरह से तैयार है । संस्था के दस सदस्यों ने तीन पंचायतों भवारना, बड़घवार और बारी में कोरोनाकाल मे किसी भी तरह की सेवाएं देने के लिए खुद को वालंटियर के रूप में नामित किया है।

chat bot
आपका साथी