Pratibha Singh Affidavit : प्रतिभा सिंह के पास एक करोड़ के हीरे-मोती, तीन किलो गहने

Pratibha Singh Affidavit मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ङ्क्षसह की सात साल में सालाना आय छह लाख रुपये कम हुई है। 2020-21 में प्रतिभा ङ्क्षसह ने आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 24.07 लाख रुपये दर्शाई है। इसमें 13.27 लाख की आय कृषि व बागवानी से हुई है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:32 PM (IST)
Pratibha Singh Affidavit : प्रतिभा सिंह के पास एक करोड़ के हीरे-मोती, तीन किलो गहने
प्रतिभा सिंह के पास एक करोड़ के हीरे-मोती व तीन किलो गहने हैं। जागरण

मंडी, जागरण संवाददाता। Pratibha Singh Affidavit, मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ङ्क्षसह की सात साल में सालाना आय छह लाख रुपये कम हुई है। 2020-21 में प्रतिभा ङ्क्षसह ने आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 24.07 लाख रुपये दर्शाई है। इसमें 13.27 लाख की आय कृषि व बागवानी से हुई है। 2014 के चुनाव में दायर शपथ पत्र में सालाना आय करीब 30 लाख रुपये दर्शाई थी। प्रतिभा सिंह के पास एक लाख रुपये नकद, एक करोड़ के हीरे मोती व 3006 ग्राम सोने चांदी के आभूषण हैं।

प्रतिभा सिंह के विरुद्ध सीबीआइ व ईडी में चार मामले दर्ज हैं। ईडी ने उनकी करीब 9.60 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। इसमें एलआइसी की एक करोड़ की पालिसी व दो दिल्ली के दो मकान शामिल है। प्रतिभा सिंह करीब 22.54 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह के नाम 2.11 करोड़ की एफडीआर हैं। परिवार के पास करीब 3.5 करोड़ की संपत्ति है। प्रदेश विधानसभा से 10 लाख का ऋण है। प्रतिभा के विभिन्न बैंकों में 21 एफडीआर व पैसा जमा है। 2014 में प्रतिभा सिंह के पास 15.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। सात साल पहले उनके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं था।

अन्य प्रत्याशियों में कुल्लू की रहने वाली अंबिका की सालाना आय साढ़े तीन लाख और पचास हजार नकद हें। इनके पास 76 लाख की चल अचल संपत्ति है और बीए, एललबी हैं। निर्दलीय अनिल कुमार जोगेंद्रनगर से हैं। इनके पास दो लाख की नकदी समेत 13 लाख की चल-अचल संपत्ति है। सुभाष मोहन स्नेही कुल्लू जिला के निरमंड से हैं। 2.48 लाख सालाना आय है। 50 हजार नकदी है और चल-अचल संपत्ति करीब 1.62 करोड़ है। वह पेशे से वकील हैं।

chat bot
आपका साथी