लूंटा गांव में प्रकाश चंद को बनाया हिमालयन गद्दी यूनियन का प्रधान

हिमालयन गद्दी यूनियन की बैठक सौकणी दा कोट पंचायत के लूंटा में राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में लूंटा गांव में यूनियन की ग्रामीण इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रकाश चंद को प्रधान पद का जिम्मा सौंपा गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:12 PM (IST)
लूंटा गांव में प्रकाश चंद को बनाया हिमालयन गद्दी यूनियन का प्रधान
हिमालयन गद्दी यूनियन की बैठक में प्रकाश चंद को प्रधान पद का जिम्मा सौंपा गया।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमालयन गद्दी यूनियन की बैठक सौकणी दा कोट पंचायत के लूंटा में राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में लूंटा गांव में यूनियन की ग्रामीण इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रकाश चंद को प्रधान पद का जिम्मा सौंपा गया। वहीं दर्शन कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा ग्रामीण इकाई के सदस्यों में जितेंद्र, ईश्वर दास, तनु मस्ताना, विनय कुमार व स्वास्तिक मस्ताना को शामिल किया गया।

इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन चलो गांव की ओर के तहत ग्रामीण स्तर पर यूनियनों का गठन कर रही है, ताकि यूनियन की ओर से प्रदेश सरकार से उठाई जा रही उपजातियों के राजस्व रिकार्ड में गद्दी शब्द जोड़े जाने के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने बताया किया कि धोगरी, सिप्पी, हाली, वाड़ी व लोहार गद्दी जाति की ही उप-जातियां हैं, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में इनके साथ गद्दी शब्द नहीं जोड़ा गया जबकि इनके रीति रिवाज, वेष भूषा व रहन सहन सभी एक जैसा है। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह भी ग्रामीण स्तर पर जाकर उप जातियों के लोगों को जागरुक करें और यूनियन की ग्रामीण इकाईओं का गठन करें, ताकि यूनियन का विस्तार किया जा सके। इस दौरान यूनियन के राज्य सचिव अक्षय कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह व किशोर चंद, उपाध्यक्ष मंगत राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी