डाडासीबा में प्रदीप कुमार ने घर के खेत में उगाए सेब

जसवां-परागपुर के तहत पड़ते अप्पर परागपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार सुपुत्र स्वर्गीय तारा चंद ने अपने खेतों में सेब उगाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सेब के पौधे लगाए थे अौर अाज उनकी मेहनत सफल हो गई है। सेब के पौधों में फल अा गया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:45 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:45 PM (IST)
डाडासीबा में प्रदीप कुमार ने घर के खेत में उगाए सेब
तारा चंद ने अपने खेतों में सेब उगाने में सफलता हासिल की है।

डाडासीबा, जेएनएन। जसवां-परागपुर के तहत पड़ते अप्पर परागपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार सुपुत्र स्वर्गीय तारा चंद ने अपने खेतों में सेब उगाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सेब के पौधे लगाए थे अौर अाज उनकी मेहनत सफल हो गई है। सेब के पौधों में फल अा गया है।

सेब उगाकर उत्कृष्ट खेती व अपनी कड़ी मेहनत का परिचय दिया है।यही नहीं मौसम के अनुसार विभिन्न फल-सब्जी खेतों में उगाई जाती है। यह माना जाता है कि सेब की खेती करना अक्सर कठिन ही रहता है परंतु उक्त कठनाई को लांघते हुए किसान प्रदीप कुमार ने यह कार्य कर दिखाया है। वहीं गर्मियों के मौसम में सेब को उगाना अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है।

प्रदीप कुमार ने बताया कि ऐसा कोई काम नहीं जो न हो सके। मेहनत करने वालो को फल जरूर मिलता है वहीं इनकी माने तो पिछले कई सालों से इस फल को उगाने का प्रयास कर रहे थे परंतु हर बार ही असफलता ही हाथ लगती थी। वर्ष 2021 के अप्रैल महीने में इन्होंने सेब उगाने में सफलता हासिल की है। प्रदीप कुमार ने बताया कि इस कार्य में उनके परिवार का भी पूर्ण रूप से योगदान रहा है। उन्होंने सेब का यह पौधा ब्लॉक परागपुर से खरीदा था।

chat bot
आपका साथी