छह घंटे उफनते नाले के पास फंसे रहे पॉवर प्रोजेक्‍ट के कर्मी Kangra News

धौलाधार पर्वत माला के बीच बनाए ओम पाॅवर प्रोजेक्ट के कर्मचारी करीब छह घंटे उफनते नाले के पास फंसे रहे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 02:47 PM (IST)
छह घंटे उफनते नाले के पास फंसे रहे पॉवर प्रोजेक्‍ट के कर्मी Kangra News
छह घंटे उफनते नाले के पास फंसे रहे पॉवर प्रोजेक्‍ट के कर्मी Kangra News
dir="ltr" style="">पालमपुर, जेएनएन। धौलाधार पर्वत माला के बीच बनाए ओम पाॅवर प्रोजेक्ट के कर्मचारी करीब छह घंटे उफनते नाले के पास फंसे रहे। अपनी शिफ्ट खत्म कर वापस आ रहे करीब छह कर्मचारी पुरानी विंध्यवासनी माता के मंदिर के पास टनल से बाहर के बरसाती नाले मेें आए पानी को पार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे मेंं पानी कम होने पर वे वहां से निकले। करीब छह घंटे यह नाले के दूसरी तरफ़ पानी कम होने का इंतजार करते रहे। प्रशासन की ओर से इनकी कोई मदद नहीं की गई।

हिमाचल प्रदेश में बीती रात से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शहीद सौरभ वन विहार में न्यूगल खड्ड का पानी घुस गया है। ऊपरी क्षेत्रों मेें बादल फटने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों को सचेत किया है कि वे नदी किनारे न जाएं।

chat bot
आपका साथी