Poppy Cultivation: चौहारघाटी में 10 बीघा भूमि से 1.46 लाख पोस्त के पौधे बरामद, 19 घंटे चली पुलिस की कार्रवाई, पढ़ें खबर

Poppy Cultivation In Chauharghati पुलिस ने चौहारघाटी में अब तक की सबसे बड़ी अफीम पोस्त की खेती पकड़ी है। टिक्कन के टलथू खोट में 10 बीघा जमीन पर एक लाख 46 हजार 686 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को पूरा करने में 19 घंटे लगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 01:15 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 01:15 PM (IST)
Poppy Cultivation: चौहारघाटी में 10 बीघा भूमि से 1.46 लाख पोस्त के पौधे बरामद, 19 घंटे चली पुलिस की कार्रवाई, पढ़ें खबर
पुलिस ने चौहारघाटी में अब तक की सबसे बड़ी अफीम पोस्त की खेती पकड़ी है।

मंडी, जागरण संवाददाता। Poppy Cultivation In Chauharghati, पुलिस ने पद्धर उपमंडल की चौहारघाटी में अब तक की सबसे बड़ी अफीम पोस्त की खेती पकड़ी है। टिक्कन के टलथू खोट में 10 बीघा जमीन पर एक लाख 46 हजार 686 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को पूरा करने में 19 घंटे लगे। जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पद्धर की उप तहसील टिक्कन में अफीम की अवैध तरीके से खेती की जा रही है। सूचना मिले पर एक टीम को मंडी से इसकी पुष्टि करने के लिए भेजा गया, जिसने जानकारी दी कि टलूथ खोट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई है। इसके बाद सुरक्षा शाखा मंडी और पद्धर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें मौके पर भेजी गईं।

टीमें तीन मई को 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई और शाम चार बजे मौके पर पहुंची। टीम के साथ प्रधान और इलाका पटवारी भी था। जांच में पाया गया कि लगभग 10 बीघा में गेहूं की खेतों की बीच अफीम की खेती हुई थी। गिनती पर एक लाख 46 हजार 686 पौधे मौके पर मिले। यह खेती निजी और सरकारी भूमि पर की गई थी।

पुलिस ने एनडीपीएस के तहत छह मामले दर्ज किए हैं। इस पूरी कार्रवाई को 21 घंटों में पूरा किया और चार मई को साढ़े सात बजे टीम वापस पहुंची। बता दें कि पद्धर पुलिस ने दो दिन पहले ही 1848 पौधे चौहारघाटी में ही अफीम के बरामद किए थे। वहीं पुलिस ने पकड़े गए पौधों को नष्ट करने की कवायद शुरू कर दी है।

पटवारी करेंगे निशान देही

10 बीघा जमीन में हुई अफीम की अवैध खेती के आरोपितों तक पहुंचने के लिए अब संबंधित पटवारी पूरी जमीन की निशानदेही करेंगे और उसके बाद जिन लोगों के नाम पर जमीन होगी, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।

एसपी ने जारी किया शिकायत के लिए नंबर

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अफीम की बड़ी खेती पकड़ी है। 10 बीघा में डेढ़ लाख के करीब पौधे अब तक सबसे बड़ी मात्रा में पकड़े गए हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे इस तरह की जानकारी 9317221001 पर साझा करें, उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी