पौंग बांध में मृत परिंदों की ड्रोन से तलाश, मुर्गियों में बर्ड फ्लू; अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों पर रोक बढ़ी

Bird Flu Virus हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित बर्ड फ्लू प्रभावित पौंग बांध क्षेत्र में विदेशी परिंदों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सोमवार को क्षेत्र में 15 और विदेशी परिंदों मृत मिले हैं। अब इसकी संख्या 4936 पहुंच गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 09:39 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 09:39 AM (IST)
पौंग बांध में मृत परिंदों की ड्रोन से तलाश, मुर्गियों में बर्ड फ्लू; अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों पर रोक बढ़ी
कांगड़ा स्थित बर्ड फ्लू प्रभावित पौंग बांध क्षेत्र में विदेशी परिंदों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित बर्ड फ्लू प्रभावित पौंग बांध क्षेत्र में विदेशी परिंदों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सोमवार को क्षेत्र में 15 और विदेशी परिंदों मृत मिले हैं। अब इसकी संख्या 4936 पहुंच गई है। विभाग के अनुसार ये रविवार रात को मरे होंगे। अब इनकी मृत्यु दर में गिरावट है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर मौतें शून्य तक भी पहुंचेगी, तब भी मार्च तक निगरानी रहेगी। ये पक्षी मार्च में अपने यहां से जाने शुरू हो जाते हैं। इस बार बर्ड फ्लू के कारण हजारों पक्षी वापस नहीं जा पाएंगे। उधर, बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उठाए गए विभागीय कदमों की वन मंत्री राकेश पठानिया ने समीक्षा की। उन्होंने मौतों में आ रही गिरावट को सुखद संकेत माना।

पीसीसीएफ वन्य प्राणी विंग अर्चना शर्मा का कहना है विदेशी पक्षियों पर मार्च तक हर हाल में निगरानी रहेगी। अब निगरानी ड्रोन से भी की जा रही है। जो भी मृत पक्षी पाया जा रहा है, वह एक रात पहले मरा होगा। वन्य प्राणी विंग पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।

अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों पर रोक एक सप्ताह और बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से अब एक सप्ताह और पोल्ट्री उत्पादों नहीं आ सकेंगे। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के अनुसार इन उत्पादों के परिवहन पर रोक को फिर बढ़ाया है। प्रदेश में विदेश परिंदों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोलन में मृत मुर्गियों में मिले बर्ड फ्लू के लक्षण

सोलन में मृत मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पशु रोग संस्थान की भोपाल प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अधिकारियो को आशंका थी कि इन्हें हरियाणा से वाहनों में लाकर सोलन जिले में फैंका गया था।

chat bot
आपका साथी