Himachal By Election: सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा मतदान, पोलिंग स्‍टेशन पर पहुंची पार्टियां

धर्मशाला और पच्‍छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। रविवार को धर्मशाला प्रयास भवन से महिला पोलिंग स्‍टेशन के लिए कर्मचारी रवाना हुईं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 03:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:30 PM (IST)
Himachal By Election: सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा मतदान, पोलिंग स्‍टेशन पर पहुंची पार्टियां
Himachal By Election: सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा मतदान, पोलिंग स्‍टेशन पर पहुंची पार्टियां

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला और पच्‍छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। रविवार को धर्मशाला प्रयास भवन से महिला पोलिंग स्‍टेशन के लिए कर्मचारी रवाना हुईं। पच्‍छाद में शाम तक लगभग हर पोलिंग स्‍टेशन पर पार्टियां पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्‍त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया धर्मशाला उपचुनाव 2019 के लिए 21 अक्‍टूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 82 हजार 128 मतदाता हैं। इनमें 41 हजार 053 पुरुष मतदाता और 40 हजार 100 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटर में पुरुष मतदाता 932 तथा 43 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 21 अक्‍टूबर को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए एम-थ्री मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।

मतदान केंद्रों मे 476 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 2 मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसी तरह धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 5 मॉडल पोलिंग स्टेशन तथा 18 सीसीटीवी वेब कास्टिंग बूथ हैं।

chat bot
आपका साथी