भूले एकजुटता का पाठ, सामने आई रार; मनाही के बावजूद बाली और काजल का शक्‍ित प्रदर्शन

congress leader forgotten solidarity चंबी मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के पढ़ाए पाठ का असर देखने को नहीं मिला।

By Edited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 10:45 AM (IST)
भूले एकजुटता का पाठ, सामने आई रार; मनाही के बावजूद बाली और काजल का शक्‍ित प्रदर्शन
भूले एकजुटता का पाठ, सामने आई रार; मनाही के बावजूद बाली और काजल का शक्‍ित प्रदर्शन

धर्मशाला, जेएनएन। चंबी मैदान में वीरवार को हुई परिवर्तन रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के पढ़ाए गए पाठ का असर देखने को नहीं मिला। मनाही के बावजूद पूर्व मंत्री जीएस बाली और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने आयोजन स्थल पर शक्ति प्रदर्शन किया। चंबी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह 11 बजे से जुटनी शुरू हो गई थी। करीब 2.30 बजे पवन काजल चंबी पुल से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे।

समर्थकों ने काजल को चंबी पुल से लेकर आयोजन स्थल तक कंधे पर उठाकर पहुंचाया। इसके बाद करीब 3.30 बजे बाली समर्थक बाली के पोस्टर और हाथ में बैग लेकर आए। बैग में एक ओर बाली की फोटो थी, जबकि दूसरी ओर प्रदेश सरकार एवं मुख्य रूप से नगरोटा बगवां में रुके विकास कार्यों का विवरण दिया था। उल्लेखनीय है कि रैली के तीन दिन पूर्व रजनी पाटिल ने परिधि गृह धर्मशाला में प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं से बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन न कर एकजुटता से रैली सफल करवाने का पाठ पढ़ाया था।

बैठक के दौरान भी इन दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को अलग बैठने की व्यवस्था करवाने की मांग की थी। इस दौरान रजनी पाटिल ने दो टूक कह दिया था कि रैली के लिए शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि एकजुटता से काम करना पड़ेगा। जैसे ही बाली समर्थक रैली स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने दो-चार बार बाली के पक्ष में नारे भी लगाए, लेकिन उन्हें शांत करवा दिया गया। रैली खत्म होते ही लगा जाम जैसे ही रैली समाप्त हुई तो चंबी मैदान में जाम लग गया। चंबी पुल से लेकर हवाई अड्डा तक कतारों में लगकर वाहन चालकों को गंतव्य की ओर जाना पड़ा। चड़ी रोड की ओर खड्ड किनारे खड़े वाहनों को करीब एक घंटा वहां इंतजार करना पड़ा।

राहुल ने बाली से की गुफ्तगू

चंबी रैली से वापसी पर कांगड़ा हवाई अड्डे में राहुल गांधी एकाएक विमान से उतरे और पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली को याद किया। इस दौरान करीब पांच मिनट दोनों में कुछ बातचीत भी हुई।

ये हुए सम्मानित

राहुल गांधी के ड्रिल प्रोजेक्ट शक्ति पर प्रदेश स्तर पर सक्रियता से काम करने वाले 10 नेताओं को राहुल गांधी ने मंच पर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों सुधीर शर्मा, सौरभ ठाकुर, पवन काजल, मनोज मेहता, गंगूराम मुसाफिर, सुमित कुमार शर्मा, अभिषेक राणा, भुवेश्वर गौड़, नसीबा बेगम व बुद्धि सिंह ठाकुर शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी