प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण अकादमी डरोह में गणतंत्र दिवस पर हुई परेड

गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ अतुल फुलझेले भारतीय पुलिस सेवा द्वारा ली गई। इस अवसर पर सेरीमोनियल ड्रेस में सुसज्जित पुलिस जवानों की टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 04:15 PM (IST)
प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण अकादमी डरोह में गणतंत्र दिवस पर हुई परेड
गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह में भव्य परेड का आयोजन किया गया।

पालमपुर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ अतुल फुलझेले ,भारतीय पुलिस सेवा द्वारा ली गई। इस अवसर पर सेरीमोनियल ड्रेस में सुसज्जित पुलिस जवानों की टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया।

परेड की अगुवाई पुलिस उप अधीक्षक (परीवीक्षा) हिमांशु देव द्वारा की गई। इस शुभ अवसर पर जवानों द्वारा कई करतब दिखाए गए जिनमें वेपन पीटी व कराटे का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें पुरुष व महिला जवानों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संविधान का अर्थ है, सभी के लिए समान नियम है। अतः हम सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर नियमों का पालन करना चाहिए। अपने कर्तव्यों का निष्पादन  बिना भेदभाव के  जनमानस की रक्षा व समाज में शांति बनाए रखने  के लिए करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा संस्थान के सभी अधिकारियों को प्रशंसनीय पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्थान के पुलिस अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र छाजटा, राजेश छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण घीमान, पुलिस उप अधीक्षक राजेश शर्मा, कुलदीप कुमार ,संजीव चौहान, रेणु कुमारी, जिला न्यायवादी  एन एस कटोच, सुदीप सिंह, जिला उप न्यायवादी अनिल अवस्थी, मेडिकल ऑफिसर्स नवभारत व अक्षय ठाकुर विशेष  तौर पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी