पुलिस ने चरस तस्कर की 27 लाख की संपत्ति की जब्त, एक कार और आलीशान मकान शामिल

425 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपित ईश्वर की आय से अधिक संपत्ति 27 लाख 79 हजार सोमवार को जब्त की गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:18 PM (IST)
पुलिस ने चरस तस्कर की 27 लाख की संपत्ति की जब्त, एक कार और आलीशान मकान शामिल
पुलिस ने चरस तस्कर की 27 लाख की संपत्ति की जब्त, एक कार और आलीशान मकान शामिल

कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी को समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत पुलिस लगातार जिला भर में चरस के आरोपितों की संपत्ति को सीज कर रही है। इसी कड़ी के तहत कुल्लू में 425 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपित ईश्वर की आय से अधिक संपत्ति 27 लाख 79 हजार सोमवार को जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया आरोपित को 27 दिसंबर 2019 को 425 ग्राम चरस के साथ शिलानाल में पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने इसकी संपति की जांच की गई। इसमें ईश्वर के पास एक हुंडई आइ-20 कार को आठ माह पहले ही खरीदा है। इसमें पता चला कि आरोपित ईश्वर अविवाहित है और माता पिता के साथ रहता है।

आरोपित के पिता की उम्र करीब 67 वर्ष है। आरोपित के पास आय का कोई भी साधन मौजूद नहीं है और न ही इसके परिवार का कोई सदस्य किसी व्यवसाय में लगा है। इसके बावजूद करीब 8.31 लाख रुपये की एक गाड़ी आई-20 खरीदी थी। इसके अलावा आरोपित ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर गांव में एक पक्का मकान बनाया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख है। इस प्रकार आरोपित द्वारा लग्जरी गाड़ी खरीदना और नया घर बनाना उसकी आय के स्रोत के अनुरूप नहीं हैं।

इस पर पुलिस ने उपरोक्त संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के अंतर्गत फ्रीज व सीज कर दिया है। कुल्लू पुलिस द्वारा अभी तक एनडीपीएस के छह मामलों में आठ आरोपितों की करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति को ज़ब्त किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मेरा लक्ष्य है कि कुल्लू जिला को चरस मुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी