मंडी संसदीय सीट उपचुनाव और दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने मंडी-कांगड़ा की सीमा सील की
Mandi Kangra Boundary मंडी संसदीय उपचुनाव दीपावली त्योहार के चलते मंडी कांगड़ा सीमा को सील कर सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा दिया है। मंडी पुलिस की विशेष टीमें राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों पर वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रही है।
जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी। Mandi Kangra Boundary, मंडी संसदीय उपचुनाव, दीपावली त्योहार के चलते मंडी कांगड़ा सीमा को सील कर सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा दिया है। मंडी पुलिस की विशेष टीमें राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों पर वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों से भी शहर में घूम रहे संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। रात्रिकालीन गश्त और पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुआई में एएसआई और सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गठित की गई है।
सादी वर्दी में पुलिस के जवानों के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मी भी पुलिस की इस विशेष मुहिम का हिस्सा बने हुए है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी संदिग्ध गतिविधियों और अवैध नशे के सौदागरों की पल-पल की जानकारी पुलिस मुख्यालय में पहुंचा रहा है। त्योहारी सीजन में अवैध कारोबार का अंदेशा बना रहता है। कुछ लोग जुआ खेलकर भी चांदी कूटने के चक्कर में रहते हैं। जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पहले से ही सर्तक है। पुलिस के जवान शहर में छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कस रहे हैं। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि मंडी संसदीय उपचुनाव व त्योहार के मद्देनजर कार्रवाई अधिक तेज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है उपचुनाव व दीपावली के त्योहार के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस को रोजाना नाकेबंदी और पेट्रोलिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके चलते विशेष पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी शहर की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।