कार सवार तीन युवकों से बरामद की चिट्टे की बड़ी खेप, धड़ल्‍ले से पहाड़ तक पहुंच रहा नशा

Himachal Police Recovered Chitta सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया हुआ था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:34 AM (IST)
कार सवार तीन युवकों से बरामद की चिट्टे की बड़ी खेप, धड़ल्‍ले से पहाड़ तक पहुंच रहा नशा
सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

मंडी, जागरण संवाददाता। Himachal Police Recovered Chitta, सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया हुआ था। बिलासपुर की तरफ से आई कार को जांच के लिए रोका गया। आरोपितों की पहचान राकेश कुमार निवासी रामनगर मंडी, नेता सिंह निवासी ढलवाणी डाकघर लागधार तहसील कोटली व रामदेव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

जुआ खेलते छह लोग धरे, नकदी बरामद

पद्धर। पद्धर पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान मौके से 21000 रुपये नकद बरामद किए। थाना प्रभारी पद्धर अनिल कुमार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गवाली के पास मुरारी लाल निवासी सच्याण डाकघर बोचिंग तहसील पद्धर, हेमराज निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर, लाल सेन निवासी पुंदल डाकघर गवाली  तहसील पद्धर, जगदीश निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर, अशोक कुमार निवासी पुंदल तहसील पद्धर तथा किशोरी लाल निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर जुआ खेलते हुए पकड़े। पुलिस को अचानक देख सभी युवक हक्के-बक्के रह गए। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।

घर में घुसकर की पिटाई, चार लोगों पर मामला दर्ज

हरोली। थाना हरोली में बढेड़ा निवासी जसवीर सिंह की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जसवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर की छत पर थे। स्वजन घर में ही थे। तभी गांव के चार लोग मनोज, जस्सा, धीरज तथा काका छत पर आए तथा उस पर डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उसको काफी चोटें पहुंची है। उसकी आवाज सुनकर स्वजन छत पर पहुंचे तो सभी लोग भाग गए। पुलिस ने जसवीर की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल कुमार मेहता ने इसकी पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी