श्रीनगर से ट्रक में हिमाचल पहुंचा दी नशे की खेप, बजौरा में 209 किलोग्राम भुक्‍की सहित दो गिरफ्तार

Police Recovered Poppy husk पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा में दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। बताया जा रहा है यह मनाली और पतलीकूहल नाके से भी भागे थे। इसके बाद भुंतर पुलिस ने बजौरा के पास ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:27 AM (IST)
श्रीनगर से ट्रक में हिमाचल पहुंचा दी नशे की खेप, बजौरा में 209 किलोग्राम भुक्‍की सहित दो गिरफ्तार
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा में दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।

कुल्लू, जेएनएन। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा में दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। बताया जा रहा है यह मनाली और पतलीकूहल नाके से भी भागे थे। इसके बाद भुंतर पुलिस ने बजौरा के पास ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया शनिवार सुबह एक ट्रक नंबर पीबी 06 डी 6166 मनाली की ओर से आ रहा था। बजौरा के पास भुंतर पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया हुआ था। ट्रक को रोकने पर इसमें सवार दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।

दोनों की पहचान 24 वर्षीय सुखदीप सिंह निवासी पुरोवाल गुरदासपुर और 20 वर्षीय दीप शराम निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया भुक्की को वह श्रीनगर से लेकर आए थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी