कांगड़ा पुलिस ने अवैध खनन व यातायात नियमों की अवेहलना पर काटे चालान

जिला कांगड़ा पुलिस अवैध खनन व यातायात नियमों के अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। कांगड़ा पुलिस ने आज यातायात नियमों की अवेहलना करके वाहन चलाने वाले 668 वाहन चालकों के चालान कर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:16 PM (IST)
कांगड़ा पुलिस ने अवैध खनन व यातायात नियमों की अवेहलना पर काटे चालान
जिला कांगड़ा पुलिस अवैध खनन व यातायात नियमों के अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा पुलिस अवैध खनन व यातायात नियमों के अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। कांगड़ा पुलिस ने आज यातायात नियमों की अवेहलना करके वाहन चलाने वाले 668 वाहन चालकों के चालान कर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये बतौर जुर्माना बसूल किया।  

वहीं अवैध खनन की सामग्री ले जाने वाले पांच टिप्पर व ट्रेक्टरों से 24,100 रुपये चालान किया। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान करने वाले 49 लोगों से चालान कर 3,100 रुपये जुर्माना किया। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी