यहां पुलिस कर्मचारी खेल रहे थे जुआ, अधिकारियों ने की कड़ी कार्रवाई

Police Constable gambling मंगला पंचायत में जुआ खेलते पकड़े पुलिस विभाग के दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 01:36 PM (IST)
यहां पुलिस कर्मचारी खेल रहे थे जुआ, अधिकारियों ने की कड़ी कार्रवाई
यहां पुलिस कर्मचारी खेल रहे थे जुआ, अधिकारियों ने की कड़ी कार्रवाई

चंबा, जेएनएन। मंगला पंचायत में जुआ खेलते पकड़े पुलिस विभाग के दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य दो विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। पुलिस कर्मचारियों के अलावा शिक्षा विभाग में तैनात एक लिपिक व विकास खंड चंबा की एक पंचायत के सचिव को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। इन पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार देर रात को चंबा थाना की पुलिस ने मंगला पंचायत में एक दुकान में जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा था।

संजय कुमार की दुकान में जुआ खेला जा रहा था। जुआरियों से 40 हजार 330 रुपये तथा ताश के पत्ते भी बरामद किए थे। पुलिस विभाग ने कांस्टेबल अमर व रतिंद्र को सस्पेंड किया है। बाकियों के खिलाफ भी एक-दो कार्रवाई होना तय है।

पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा था, जिसमें से दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। -डॉ. मोनिका, एसपी चंबा।

इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन से जानकारी के बाद जुआ खेलने वाले सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -हरवंश सिंह, जिला पंचायत अधिकारी चंबा।

शिक्षा विभाग को इस बारे में जानकारी मिली है। इस बारे में जांच बैठा दी है। अगर मामले में लिपिक संलिप्त पाया जाता है तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।  -फौजा सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा।

chat bot
आपका साथी