जमीनी विवाद को लेकर चले हथियार, पांच घायल, दो घंटे वीरता में रहा चक्का जाम

उपमंडल कांगड़ा में वीरता में शुक्रवार जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हथियार ही चला दिए जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दराट से हुए हमले में एक गुट के पांच लोग घायल हो गए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:35 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:35 PM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर चले हथियार, पांच घायल, दो घंटे वीरता में रहा चक्का जाम
वीरता में शुक्रवार जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया।

कांगड़ा, जेएनएन। उपमंडल कांगड़ा के वीरता में शुक्रवार जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हथियार ही चला दिए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दराट से हुए हमले में एक गुट के पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें टांडा में पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया है। हमले की वारदात से गुस्साए लोगों ने वीरता चौक में चक्का जाम कर दिया है। जिसे पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और जाम को खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक वीरता के दो गुटों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दो दिन पूर्व दोनों गुटों ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार सुबह दोनों गुटों के लिए लड़ाई हो गई। इतने के एक गुट के लोगों ने दराट लेकर हमला कर दिया। हथियार से हमला करने वालों में दो महिलाएं भी शामिल थीं।

हमले से पांच लोग घायल हुए और दो गंभीर घायल पीजीआइ रेफर कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की गर्दन में दराट का कट लगा है। गर्दन में गंभीर कट होने के चलते उसकी स्थित नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों की ओर से किए गए चक्काजाम का पता चलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। वहीं ग्रामीणों के आरोप और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले गुट के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अभी घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी