जिलेभर में हरियाली लाने के लिए चलाया अभियान

टीम नूरपुर आधुनिक हिमाचल प्रदेश के शिल्पकार व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:20 PM (IST)
जिलेभर में हरियाली लाने के लिए चलाया अभियान
जिलेभर में हरियाली लाने के लिए चलाया अभियान

टीम, नूरपुर : आधुनिक हिमाचल प्रदेश के शिल्पकार व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर बुधवार को क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र जाच्छ (नूरपुर) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी याद में वन महोत्सव का आयोजन किया। केंद्र के सह निदेशक डा. अतुल गुप्ता ने बताया कि डा. परमार खुद पर्यावरण प्रेमी थे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हरड़, बेहड़ा, आंवला, कटहल, जामुन, द्रेक, ढऊं व सेलिक्स के 80 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विपन गुलेरिया, राजीव पठानिया, अंजीव ठाकुर, जीवन कुमार, देव राज, हरि सिंह, तरलोक सिंह व केंद्र का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। डाडासीबा : नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के स्वच्छता पखवाड़ा मिशन के तहत बुधवार को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नेहा मेहरा के नेतृत्व में डाडासीबा में साफ-सफाई करवाई गई। वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ रैल पंचायत में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी राजेश, नेहा मेहरा, सुखदीप सूद, इंदु राणा, समरजीत, मुकेश कुमार, रमन, अमर, सिंह व पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने भी अपना योगदान दिया। फतेहपुर : नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी साक्षी की ओर से ग्राम पंचायत धमेटा में साफ-सफाई करवाई गई, जबकि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा कम से कम प्लास्टिक और पालीथीन इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर होशियार सिंह, सीमा देवी, शांति देवी, सृष्टा देवी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, शारदा देवी, आशा वर्कर सुनीता देवी इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कांगड़ा : कांगड़ा के एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय कांगड़ा के परिसर में वन महोत्सव अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे रोपे गए। इस अवसर पर अभियान को बढ़ावा देने के लिए एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कहा कि हम सभी के अपने घरों के आसपास पौधारोपण करके उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेवारी लें, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके। बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य संजीव कुमार गौतम ने कहा कि पेड़ भूमि का आभूषण है और पर्यावरण की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नूरपुर: पतंजलि योग समिति नूरपुर ने बुधवार को आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आश्रम में तुलसी, अश्वगंधा, मगां, सफेद मूसली, हरी ईलायची, मरवा, पपीता व केले के करीब 100 पौधे रोपे। समारोह की अध्यक्षता आश्रम के संचालक स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने की। इस मौके पर योग शिक्षक इंदिरा बालिया, सुरेश शर्मा व जसवंत धीमान सहित पूर्ण सिंह, रमेश सिंह व उषा शर्मा मौजूद रहे। कांगड़ा में रोपे 12 औषधीय पौधे

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा के सहयोग से बुधवार को वार्ड पांच में पुराना कांगड़ा स्थित मिशन रोड पर कूड़ा कचरा संयंत्र परिसर में करीब 12 औषधीय व अन्य पौधे रोपे गए। इस अवसर पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरके नड्डा, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमारी, ईओ चमन कपूर, पार्षद अशोक शर्मा, सुमन वर्मा, सौरभ व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि पौधों को लगाने से भूमि कटाव रुकेगा और स्वच्छ वायु प्राप्त होगी। नगर परिषद भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखेगी। इसके उपरांत आरके नड्डा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए शहर के ढाबा व रेस्टोरेंट मालिक भी अपना सहयोग करें और नगर परिषद को गीला व सुखा कचरा अलग अलग दें। और प्रतिमाह नगर परिषद को कचरा उठाने का शुल्क अदा करके रसीद प्राप्त करें। सिद्धबाबा महिला मंडल को स्वच्छता की दिलाई शपथ

धर्मशाला : नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह अभियान पहली से 15 अगस्त तक चलेगा। धलूं, योल, सिद्धबाबा महिला मंडल को स्वच्छता के बारे में शपथ दिलाई गई। महिला मंडल को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया और संकल्प लिया। न तो कचरा फैलाएंगे और न ही किसी को कचरा फैलाने देंगे। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी तरुण, शिल्पा धर्मशाला ब्लाक से, पल्लवी व अंजली कांगड़ा ब्लाक से, तनवी व मीना नगरोटा बगवां ब्लाक से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी