शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्‍यप व राजीव रंजन ने किया अनाडेल में स्वागत

वाणिज्य और उद्योग खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अनाडेल हेलीपैड पहुंचेl वहां पर राज्य के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव रंजन ने उनका स्वागत किया इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे l

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:49 PM (IST)
शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष  सुरेश कश्‍यप व राजीव रंजन ने किया अनाडेल में स्वागत
पीयूष गोयल आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचे l

शिमला, जागरण संवाददाता। वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अनाडेल हेलीपैड पहुंचे l वहां पर राज्य के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव रंजन ने उनका स्वागत किया इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे l

ये भी पढ़ें: Himachal Cabinet Meeting:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 27 सितंबर होंगी शुरू

यहां से वह भोजन के लिए होटल पीटरहॉफ गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोपहर 2:10 पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जतोग टूटू में एक टिकाकरण केंद्र में जाएंगे जहां वो एक पौदारोपन एव स्वच्छता के कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 3 बजे खलीनी पहुंचेगे जहां वह भाजपा युवा मोर्चा के एक रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे, वाणिज्य सपथ मनाएंगे और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

 ये भी पढ़ें: मंडी में जोनल अस्पताल से भागी महिला मरीज, सुरक्षाकर्मियों ने रात 2.30 बजे शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास पकड़ी

chat bot
आपका साथी