हमीरपुर जनमंच में दिखी महिला सशक्तीकरण की तस्वीर, मंत्री से लेकर सभी शीर्ष अधिकारी महिलाएं

Women Empowerment जनमंच कार्यक्रम शुरू हुआ तो नारी सशक्तीकरण की साफ तस्वीर देखने को मिली। सरवीण चौधरी जब जनता की समस्याएं सुनने पहुंची तो डीसी देबाश्वेता बानिक ने उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने मजबूती से जिम्मा निभाकर महिला आफिसर होने का दम भरा जो कि सराहनीय रहा।

By Virender KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:43 AM (IST)
हमीरपुर जनमंच में दिखी महिला सशक्तीकरण की तस्वीर, मंत्री से लेकर सभी शीर्ष अधिकारी महिलाएं
हमीरपुर जनमंच में दिखी महिला सशक्‍तीकरण की तस्‍वीर। जागरण

हमीरपुर, रणवीर ठाकुर। कोरोना महामारी के चलते लंबे अरसे बाद जब जनमंच कार्यक्रम शुरू हुआ तो नारी सशक्तीकरण की साफ तस्वीर देखने को मिली। जनमंच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी जब जनता की समस्याएं सुनने पहुंची तो प्रशासन की ओर से महिला डीसी देबाश्वेता बानिक ने उनका स्वागत किया। कानून व्यवस्था व सुरक्षा जिम्मा देखी रहीं पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने मजबूती से जिम्मा निभाकर महिला आफिसर होने का दम भरा जो कि सराहनीय रहा।

यही नहीं, उपायुक्त हमीरपुर ने प्री जनमंच में अधिकांश समस्याओं का निपटारा कर दिया था और प्रशासन सहित लोगों में मजबूत पकड़ का एहसास भी दिखाया। इसके अलावा बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) अस्मिता ठाकुर ने भी लोगों की समस्या को हल करके सभी सवालों के जवाब सहजता से दिए।

वहीं, डीएफओ वंदना रहाणे से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष बबली भी मंत्री के साथ दिखीं। जनमंच में डीपीआरओ मीना बेदी ने भी जनमंच में बेहतर भूमिका अदा की है। मंत्री के साथ खिंची प्रशासनिक अधिकारियों की तस्वीर नारी सशक्तीकरण समाज में बेहतर संदेश रहा है। यही नहीं, हिमाचल सरकार व प्रशासन में महिला सशक्तीकरण का संदेश को मिला है। इसके साथ ही 'बेटी है अनमोलÓ का भी संदेश महिलाओं व समाज में पहुंचा है। समाज की दशा व दिशा बदलने में महिलाएं आजकल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। चाहे वह देश सेवा हो या समाजसेवा। प्रशासनिक अधिकारी बनकर भी कई महिलाएं समाज की बेहतरी में एक नई कहानी गढ़ रही हैं। जिला के दो महत्वपूर्ण उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक पदों पर महिला होना लोगों के लिए गौरवान्वित व प्रेरणादायक है। इनके अलावा जिले की धावक पुष्पा ठाकुर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया है। अणु कलां पंचायत की एक युवती भी एयरफोर्स में देश सेवा कर रही है।

chat bot
आपका साथी