Chamba Road Accident: शोकसभा में जा रही महिलाओं का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत व 25 घायल
Chamba Road Accident जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक पिकअप ट्राला खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें चालक के अलावा बाकी सभी महिलाएं शामिल हैं।
चुवाड़ी, संवाद सहयोगी। Chamba Road Accident, जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक पिकअप ट्राला खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें चालक के अलावा बाकी सभी महिलाएं शामिल हैं। हादसे में स्थानीय गांव की निवासी आरती देवी और आशा देवी की मौत हो गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल सात महिलाओं को टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है ये महिलाएं सरैयां गांव एक शोक सभा में शामिल होने जा रही थीं। भराड़ी के पास सरोग नाला में यह हादसा पेश आया है। स्थानीय लोगों व पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को चंबा व टांडा रेफर करने की प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत बकलोह चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई तथा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। नागरिक अस्पताल चुवाड़ी से 108 एंबुलेंस घायलों को लाने के लिए रवाना कर दी गई। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में आगे आए। चुवाड़ी अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल का सारा स्टाफ हादसे के घायलों का उपचार करने में जुट गया।
चंबा हादसे में 27 लोग घायल और दो की मौत हो गई है। घायलों में सुषमा देवी पत्नी अनिल कुमार गांव फरोली, बीना देवी पत्नी चमन लाल धुडा सपड, नगीना पत्नी पवन कुमार गांव फरोली,4 विद्या देवी पत्नी कमल गांव फरोली, काकू राम सुपुत्र नधिया राम गांव फरोली, कर्मी देवी पत्नी श्री कंठ गांव फरोली, अनीता देवी पत्नी काकू गांव फरोली, सीमा देवी पतनी सूरज कुमार गांव फरोली, अनीता देवी पत्नी मनोज गांव धुडा सपषट, निलमा पत्नी भीमसेन, रानी कुमारी पत्नी निधिया, सत्या देवी पत्नी राजकुमार, रेखा देवी पत्नी मुल्कराज, कमला देवी पत्नी देशराज गांव बलेरा , सिमलो देवी पत्नी अश्विनी कुमार, सुकन्या देवी पत्नी किशोरीलाल, निधिया पुत्र देवी चंद , सिमलो देवी पत्नी अश्वनी, कांता देवी पतनी खरैती लाल, कंचन देवी पत्नी बाबू राम, पुषपा देवी पत्नी तीरथ राम, सुमीशा देवी पत्नी अमीं चंद, शुकनी पुत्र निधिया, कौशल्या देवी पत्नी रमेश कुमार, शांति देवी पत्नी विपन कुमार, कुंती देवी पत्नी अजीत सिंह शामिल हैं। जबकि आरती देवी पत्नी संजीव कुमार व आशा देवी पत्नी कुंज लाल की इस हादसे में मौत हो गई है। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की। जिन दस घायलों को टांडा रेफर किया है उन्हें 10 हजार रुपये व 17 घायल जो चुवाड़ी अस्पताल में दाखिल हैं उन्हे 2 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है।
सिविल अस्पताल चुवाड़ी में घायलों के उपचार में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करते पुलिस कर्मी व अन्य लोग।
पिकअप ट्राला सड़क से काफी गहरी खाई में गिरी है। वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अभी हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।