किहार में शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर नहीं ले जा रहा घर
Physically Assualt Woman जिला चंबा के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। व्यक्ति ने उससे यह कहकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है।
सलूणी, संवाद सहयोगी। Physically Assualt Woman, जिला चंबा के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस में की गई शिकायत में महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उससे यह कहकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। इसके बाद व उसे अपने घर ले गया तथा वहां पर उसने उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन, इसके बाद उसने उसे छोड़ गया। इसके बाद उसने कहा कि वह उसे घर ले जाएगा। लेकिन, उसके बाद से आज दिन तक उसे लेने नहीं आया। जबकि, वह गर्भवती हो चुकी है। इस पर महिला ने थाना किहार में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एस अरुल कुमार ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
व्यक्ति ने नाबालिग के साथ की अश्लील हरकतें
ऊना। अम्ब उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें की हैं। पीडि़ता के स्वजन ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने कहा कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि यह मामला बेहद संगीन है।
गाली गलौज व मारपीट पर मामला दर्ज
दाड़लाघाट। पुलिस थाना बागा में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ रास्ता रोकने, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने पर मामला दर्ज हुआ है। देव प्रकाश अग्रवाल व प्रकाश त्रिपाठी अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जय प्रकाश प्रसाद ट्रक में जब सामान लोड करके आ रहा था तो सामने से एक लाल रंग की गाड़ी में सवार तीन लोगों ने गाड़ी से उतरकर उनका रास्ता रोका तथा जयप्रकाश प्रसाद को धमकाया। जबरदस्ती ट्रक में रखे सामान को बीच सड़क पर गिरवा दिया। इसकी सूचना मिलने पर जब देव प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कुमार, प्रकाश त्रिपाठी, सुनील बनर्जी, अशोक साहू पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और इन व्यक्तियों को समझाने की कोशिश तो उन व्यक्तियों ने इनसे भी गालीगलौज, जान से मारने की धमकी दी और सभी व्यक्तियों के साथ मारपीट भी की। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।