जोगेंद्रनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में धोखाधड़ी करता शातिर दबोचा

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का झांसा देकर उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने पकड़ा है। उससे ठगी की राशि व गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का झांसा देने का आरोप है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:23 PM (IST)
जोगेंद्रनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में धोखाधड़ी करता शातिर दबोचा
जोगेंद्रनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में धोखाधड़ी करता शातिर दबोच लिया। जागरण आर्काइव

जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का झांसा देकर उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने पकड़ा है। उससे ठगी की राशि व गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। उस पर शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का झांसा देकर उपभोक्ताओं से पैसा ऐंठने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह एक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर भरवाने का झांसा देकर सिलेंडर व पैसे पर हाथ साफ करने का प्रयास शातिर ने किया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शिकायतकर्ता शंभू राम जसवाल ने पुलिस से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को दिए बयान में शंभू राम जसवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शातिर ने उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी घर में देने का झांसा देकर एक हजार से अधिक राशि व गैस सिलेंडर लिया, लेकिन सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने शातिर को दबोच लिया। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

शहर में बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय

जोगेंद्रनगर शहर में बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय है। मकडैऩा गांव के निवासी ने पुलिस में उसकी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है। बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से शहरी क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद के वार्ड दो के रास्ते पर तीन दिन से लावारिस खड़ी बाइक को लेकर भी लोग हैरान हैं।

जोगेंद्रनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

जोगेंद्रनगर उपमंडल के पस्सल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे और पत्थरों से हमला किया। इससे एक दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह पहले दो पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में तैश में आकर एक पक्ष ने डंडे से पति-पत्नी को लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर एक महिला को गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। पुलिस चौकी घट्टा की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मारपीट को लेकर साक्ष्य जुटाए। घायलों की पहचान चंचला, रतन चंद व रतनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी