शाहपुर को सीयू कैंपस नहीं मिलने पर प्रदर्शन

shahpur protest for cu एनएसयूआइ के छात्र छात्राओ एव मंझग्रां की जनता ने सीयू का हिस्सा शाहपुर में स्थापित न करने पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 09:37 AM (IST)
शाहपुर को सीयू कैंपस नहीं मिलने पर प्रदर्शन
शाहपुर को सीयू कैंपस नहीं मिलने पर प्रदर्शन

धर्मशाला, जेएनएन। एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं व मंझग्रां के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की अगुआई में केंद्रीय विश्वविद्यालय में शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा स्थापित न करने पर प्रदर्शन किया। पठानिया ने कहा कि 21 फरवरी 2019 का दिन शाहपुर के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाएगा। कांग्रेस की केंद्र सरकार ने शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा दिया था, आज उसी केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर से देहरा और धर्मशाला भेजकर प्रदेश और देश की भाजपा सरकार ने शाहपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पठानिया ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही शाहपुर की जनता को केंद्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा या बड़ा एजुकेशन इंस्टीट्यूट का तोहफा जरूर दिलवाया जाएगा।

इस मौके पर एनएसयूआइ के कैंपस प्रधान सुमित कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुनीष पटियाल, सरिता सैनी, अश्वनी पठानिया, बलविंद्र सिंह, कीकर सिंह, वीना चौधरी, मेहर चंद विवेक राणा, अमन जम्वाल, इकबाल सिंह ,बॉबी शर्मा, रिकी, सुदर्शन कुमार, प्रीतम सिंह, गोरख राम, अजय सिंह, संजय कुमार, राधा देवी, वीना कुमारी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी