गर्मी में पानी की आपूर्ति न होने से लोग खफा

जलशक्ति विभाग सुनहेत से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर गांव नैहरनपुखर दयाल वार्ड नंबर चार में करीब 25-30 परिवार तीन दिन से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। वार्ड के लोगों ने अब तंग आकर शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:02 PM (IST)
गर्मी में पानी की आपूर्ति न होने से लोग खफा
नैहरनपुखर के दयाल वार्ड में प्रदर्शन करते ग्रामीण। जागरण

डाडासीबा, संवाद सूत्र। जलशक्ति विभाग सुनहेत से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर गांव नैहरनपुखर दयाल वार्ड नंबर चार में करीब 25-30 परिवार तीन दिन से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। वार्ड के लोगों ने अब तंग आकर शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इसी से नाराज होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों प्रदीप कुमार, सुषमा देवी, त्रिशला, संजना, रङ्क्षजदर ङ्क्षसह, विचित्र ङ्क्षसह, विधि चंद, रसीला राम, परमजीत कौर, रमेश चंद, संतोष कुमारी, विनायक, रीता कुमारी, रोहित, हरि ङ्क्षसह, धर्मेंद्र ङ्क्षसह, कांता देवी, बलदेव राज, रीना कुमारी इत्यादि का आरोप है कि गर्मी बढऩे के साथ ही इलाके में पानी का संकट बहुत बढ़ गया है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनके पालतू पशुओं के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। भले ही गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन पिछले तीन दिन से उन्हें पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। इस वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले जब सुबह पानी आता था तो एक या दो बाल्टी भर जाती थी, लेकिन पिछले तीन दिन से पानी नहीं आया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग उठाई है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए। लाइन में अगर कोई दिक्कत है तो उसे दूर किया जाए।

इस संबंध में दयाल पंचायत की वार्ड सदस्य राजकुमारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार इस बारे में सूचित किया गया है, परंतु पानी की किल्लत आज तक ठीक नहीं हुई।

यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी, ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना न करना पड़े।

-आशीष चौधरी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग सुनेहत

chat bot
आपका साथी