भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान : सुधीर

कांग्रेस के देश व प्रदेश में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जयसिंपुर में रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:32 PM (IST)
भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान : सुधीर
भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान : सुधीर

संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : कांग्रेस के देश व प्रदेश में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को जयसिंहपुर में रैली निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री व वर्तमान में एआइसीसी सचिव सुधीर शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुधीर ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की ओर से भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जनता भाजपा की नीतियों से दुखी हो चुकी है। इस अभियान को प्रदेश, ब्लाक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। हर बार चुनाव के समय भाजपा के लोग तरह-तरह के मुद्दे लेकर आकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। प्रदेश में विकास को ग्रहण लग गया है व महंगाई आसमान छू रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चार उपचुनाव (सेमीफाइनल) में प्रदेश सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश सरकार में बैठे लोगों को जनता ने आईना दिखा दिया है। रैली को पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक यादविद्र गोमा, जिला परिषद सदस्य संजय राणा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जयसिंहपुर बाजार में रैली भी निकाली गई। इसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा, जिला पार्षद संजय राणा, जसवंत डढवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनीता ठाकुर, आशा क्लोत्रा, ऋषि ठाकुर, सुशील कौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी