कोरोना संक्रमण के साथ बरसात में स्‍क्रब टायफस का भी सताएगा खतरा, जानिए किस तरह करें बचाव

Scrub Typhus कोविड-19 के साथ-साथ अब बरसात में स्क्रब टायफस फैलने का खतरा अधिक होता है। अगर लोगों को इसके बारे में जानकारी हो तो इससे समय रहते बचा जा सकता है। स्क्रब टायफस एक रिकेटसिया नामक जीवाणु से फैलता है जो पिस्‍सुओं में पाया जाता है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:43 AM (IST)
कोरोना संक्रमण के साथ बरसात में स्‍क्रब टायफस का भी सताएगा खतरा, जानिए किस तरह करें बचाव
कोविड-19 के साथ-साथ अब बरसात में स्क्रब टायफस फैलने का खतरा अधिक होता है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Scrub Typhus, कोविड-19 के साथ-साथ अब बरसात में स्क्रब टायफस फैलने का खतरा अधिक होता है। अगर लोगों को इसके बारे में जानकारी हो तो इससे समय रहते बचा जा सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विक्रम कटोच ने बताया स्क्रब टायफस एक रिकेटसिया नामक जीवाणु से फैलता है जो पिस्‍सुओं में पाया जाता है। संक्रमित पिस्सू, जंगली चूहों में पाए जाते हैं जोकि घरों के आस-पास उगी घास तथा खेतों में से आकर घरों में आ जाते हैं और पिस्सू उन्हीं से घरों में फैल जाते हैं। संक्रमित पिस्सू स्वस्थ आदमी को काटता है और स्क्रब टायफस फैलाता है।

डॉ. कटोच का कहना है कि लोगों को स्क्रब टायफस और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने इस लोकोन्मुखी प्रयास में सभी से सक्रिय भागीदारी तथा इन रोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने का आग्रह किया है।

क्‍या सावधानी बरतें

घर के आसपास घास या झाड़ियां न उगने दें तथा समय-समय पर सफाई करते रहें। शरीर को स्वच्छ रखें और हमेशा साफ कपड़े पहने। आसपास जलजमाव बिल्कुल न होने दें। घर के अंदर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव अवश्य करें। खेतों में काम करते समय अपने हाथ पैरों को अच्छे से ढक कर रखें। बरसात के मौसम में इस बीमारी के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। समय पर डॉक्टर को दिखाने पर इसका आसानी से इलाज संभव है। यह रोग एक आदमी से दूसरे को नहीं फैलता है। स्क्रब टायफस का ज्यादा प्रकोप जुलाई से अक्तूबर महीने तक रहता है। इस मौसम में अधिकतर लोग खेतों और घासनियों में घास काटते हैं। इस कारण पिस्सू उन्हें काट लेेता है, जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं।

स्क्रब टायफस के लक्षण

स्क्रब टाइफस वाले मरीज को 104 से 105 डिग्री तक बुखार होता है, जोड़ों में दर्द, गर्दन, बाजुओं के निचले भाग व कुल्हों में गिल्टियां होना इसके लक्षण होते हैं। कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वाथ्य केंद्र में जाकर डाक्टर को दिखाएं, अपनी मर्जी से दवा न खाएं। उपरोक्त बताए गए बचाव के तरीकों पर अवश्य अमल करें और अपने आप को स्क्रब टाइफस से बचाएं।

chat bot
आपका साथी