योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने किया अभ्‍यास, बैजनाथ और केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में भी हुए कार्यक्रम

Yoga Day 2021 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने योग अभ्‍यास किया। लोगों ने घरों में योग किया व कई योग गुरुओं ने ऑनलाइन योग कक्षाएं लेकर योग करवाया। वहीं केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में 51 दिन से चल रहा ऑनलाइन योग की कक्षाएं भी आज पूर्ण हो गईं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:47 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:47 AM (IST)
योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने किया अभ्‍यास, बैजनाथ और केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में भी हुए कार्यक्रम
योग शिविर में क्षेत्र के विधायक मुलख राज प्रेमी ने विशेष रूप से भाग लिया

धर्मशाला, जेएनएन। Yoga Day 2021, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने योग अभ्‍यास किया। लोगों ने घरों में योग किया व कई योग गुरुओं ने ऑनलाइन योग कक्षाएं लेकर योग करवाया। वहीं केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में 51 दिन से चल रहा ऑनलाइन योग की कक्षाएं भी आज पूर्ण हो गईं। कई समाज सेवी संगठनों ने अलग-अलग स्थानों से ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया। कोतवाली बाजार गीता भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न लोगों ने शारीरिक दूरी रखते हुए योग किया।

शरीर स्वस्थ रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रेमी

बैजनाथ। राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थान पपरोला में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि कोविड के कारण इस बार अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया। शिविर में क्षेत्र के विधायक मुलख राज प्रेमी ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रेमी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज पूरी दुनिया ने योग के महत्व को माना है। उन्होंने कहा कि सभी को ध्यान योग को जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा. विजय चौधरी ने कहा कि इस बार इस शिविर में अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि योग शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में इसका विशेष उल्लेख है। ऐसे में सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए।

दुरगेला ठम्बा में किया योग

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा की अगुवाई में मनाया गया। कमल शर्मा ने कहा योग दिवस के दिन ही नहीं हमें पूरा साल योग करना चाहिए, योग से जहां मन को संतुष्टि मिलती है। वहीं हमारा शरीर पूरी तरह फिट रहता है और जिससे छोटी मोटी कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए हमें नियमित योग करना चाहिए। कमल शर्मा ने सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की सदियों से चली आ रही योग की परंपरा को पूरे विश्व में माना है सनातन धर्म की पहचान जहां पूरे विश्वभर में है।

chat bot
आपका साथी