पुराना कांगड़ा के लोगों को मिला ओपन जिम

संवाद सहयोगी कांगड़ा पुराना कांगड़ा के खेल मैदान में बनाए गए ओपन जिम का शुभारंभ प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:23 PM (IST)
पुराना कांगड़ा के लोगों को मिला ओपन जिम
पुराना कांगड़ा के लोगों को मिला ओपन जिम

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : पुराना कांगड़ा के खेल मैदान में बनाए गए ओपन जिम का शुभारंभ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने किया। वार्ड नंबर तीन में स्थापित ओपन एयर जिम जो लगभग चार लाख की राशि से तैयार किया गया है। ओपन जिम के साथ साथ बच्चों के लिए एक पार्क का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कोमल शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व पुराना कांगड़ा का एक साथ व एक सम्मान विकास हो उनका यही मकसद है। मनीष शर्मा ने कहा कि पुराना कांगड़ा मैदान में बनाए जा रहे बास्केटबॉल मैदान के लिए दो लाख और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए एक लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, वार्ड तीन की पार्षद पुष्पा चौधरी, पार्षद अनुराधा, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य सतीश चौधरी, कार्यकारी अधिकारी विजय सांगा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी