लंज की तीन पंचायतों के लोग मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे

लंज की तीन पंचायतों के लोगों ने अस्पताल भवन के निर्माण व अन्य मांगों के समर्थन में संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को लंज खास अप्पर लंज व डडोली पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:22 PM (IST)
लंज की तीन पंचायतों के लोग मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे
मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे लंज की तीन पंचायतों के लोग। जागरण

नगरोटा सूरियां, संवाद सूत्र। लंज की तीन पंचायतों के लोगों ने अस्पताल भवन के निर्माण व अन्य मांगों के समर्थन में संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को लंज खास, अप्पर लंज व डडोली पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने धरनास्थल पर भजन कीर्तन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांग पत्र भी भेजा।

लोगों का कहना है कि करीब आठ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह ने लंज में डिग्री कालेज खुलवाने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने का एलान किया था। 2016 में  अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की अधिसूचना भी जारी हो गई थी, लेकिन इस अस्पताल को आज तक अपना भवन नहीं मिल पाया है। यह अस्पताल आज भी डिस्पेंसरी के भवन में चल रहा है।

लोगों का कहना है कि अस्पताल में सिर्फ दो डाक्टर, एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही तैनात है, शेष सभी पद रिक्त चल रहे है। अभी तक अस्पताल के नाम जमीन भी नहीं हो पाई है। अस्पताल में न तो रात्रि सेवा उपलब्ध है और न ही 108 एंबुलेंस की सुविधा है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लंज कालेज में गणित व संगीत के प्रवक्ता नहीं है जबकि राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता का पद पिछले तीन साल से रिक्त चल रहा है। लोगों ने सरकार से लंज कालेज में मेडिकल, नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करने, लंज में आइटीआइ खोलने व 33 केवी सबस्टेशन व बिजली विभाग का उपमंडल कार्यालय खुलवाने की मांग भी की है।

लोगों ने साफ किया है कि यदि उनकी यह मांगें पूरी नहीं हुई तो वे 15 दिन बाद अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर देंगे। यह धरना चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जनम ङ्क्षसह गुलेरिया की अध्यक्षता में दिया गया। इसमें ग्राम सुधार सभा के प्रधान सुखदेव मेहरा, ग्राम सुधार सभा डडोली के प्रधान व पूर्व सैनिक लीग लंज के प्रधान केप्टन कपूर ङ्क्षसह, युवा मंडल अप्पर के प्रधान गुगलू धीमान, व्यापार मंडल के प्रधान नसीव ङ्क्षसह राणा, दशहरा व राम लीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, महिला मंडल प्रधान लंज सुलोचना देवी, महिला मंडल अप्पर लंज के सदस्य, महिला मंडल नाग मंदिर की प्रधान सोमा देवी, लंज खास के पंचायत प्रधान आशा देवी, अपर लंज प्रधान रेखा देवी, बीडीसी सदस्य प्रीतम ङ्क्षसह उप प्रधान लंज खास हंसराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जनम ङ्क्षसह गुलेरिया ने कहा कि चंगर के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है। जहां सभी दफ्तर एक जगह होने चाहिए थे, अलग-अलग जगह स्थापित किए गए है, जिसकी वजह से लोगों को एक काम करवाने के लिए तीन से चार दिन लग जाते हैं।

chat bot
आपका साथी