जवाली की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अर्जुन ठाकुर का सड़क निर्माण के लिए राशि जारी करने पर किया धन्यवाद

गांवों नाना झराड़ के स्थानीय लोगों ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जवाली के विधायक अर्जुन सिंह का क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए राशि जारी करने के लिए धन्यवाद किया। इस सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि सरकार ने जारी कर दी है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:48 AM (IST)
जवाली की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अर्जुन ठाकुर का सड़क निर्माण के लिए राशि जारी करने पर किया धन्यवाद
स्थानीय लोगों ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सड़क निर्माण के लिए राशि जारी करने के लिए धन्यवाद किया।

जवाली, संवाद सूत्र। जवाली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों नाना, झराड़, बडेरु के स्थानीय लोगों ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जवाली के विधायक अर्जुन सिंह का क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए राशि जारी करने के लिए धन्यवाद किया। स्थानीय निवासी व महिला मोर्चा जवाली की अध्यक्षा मधु बाला ने कहा कि आजादी के वाद इस क्षेत्र की जनता सड़क सुविधा से वंचित थी।

जिसमें उन्होंने अपनी मांग को पिछली सरकारों के नुमाइंदों व प्रशासन के समक्ष उठाया पर उन्होंने कोई भी कार्यवाही नही की। सड़क सुविधा से महरूम यह लोग शेष दुनिया से कटा हुआ ही महसूस करते थे। इसका कारण ये था कि इन लोगों को अक्सर कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। जब अर्जुन सिंह ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह विधायक बने तो उन्होंने अपनी मांग को उनके समक्ष उठाया जिनके प्रयासों से इस सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि सरकार ने जारी कर दी है।

जिसके लिए उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह के आशीर्वाद व सहयोग से ही यह कार्य पूर्ण हो पाया है, जिसके लिय हम सब उनके सदैव ऋणी रहेंगे।मधुवाला ने कहा कि विधायक अर्जुन ठाकुर के नेतृृत्व में हमारे हल्के में पिछले लंबे समय से कई विकास कार्य हुए हैं। अर्जुन ठाकुुर ने अपने विस क्षेत्र के बिना किसी भेदभाव में विकास कार्य करवाए हैैं। उनके विकास कार्यों एवं दूरगामी सोच को क्षेत्र की जनता से सराह रही है। अपने वाले विधानसभा चुनावों में जवाली समेत पूरे प्रदेश में भाजपा के परचम लहराएगा। इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष नगरोटा सूरियां पूजा देवी, महिला मोर्चा प्रधान मधु बाला ,जगदीश कुमार, जनक सिंह, सुनीता देवी, जोगिंदर सिंह, सरोज बाला, अनिल कुमार, बिंदु, सन्तोष, रीनू, रीता इत्यादि मजूद रहे

chat bot
आपका साथी