यहां लोग कोरोना से खौफ से अनजान, जवाली अस्पताल में जुट गई भीड़ ने बढ़ाई चिंता

Kangra Corona News सिविल अस्पताल जवाली में वीरवार को शारीरिक दूरी नियम की खूब धज्जियां उड़ाई गई। जब कोविड-19 वैक्सीन की डोज देने की प्रक्रिया सिविल अस्पताल जवाली में चल रही थी। वैक्सीनेशन करवाने आए काफी लोगों ने हुजूम लगा रखा था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:18 AM (IST)
यहां लोग कोरोना से खौफ से अनजान, जवाली अस्पताल में जुट गई भीड़ ने बढ़ाई चिंता
सिविल अस्पताल जवाली में वीरवार को शारीरिक दूरी नियम की खूब धज्जियां उड़ाई गई।

जवाली, संवाद सहयोगी। सिविल अस्पताल जवाली में वीरवार को शारीरिक दूरी नियम की खूब धज्जियां उड़ाई गई। जब कोविड-19 वैक्सीन की डोज देने की प्रक्रिया सिविल अस्पताल जवाली में चल रही थी। वैक्सीनेशन करवाने आए काफी लोगों ने हुजूम लगा रखा था। कोई भी व्यक्ति वैक्सीन की डोज लेने के लिए शारीरिक दूरी नियम में नहीं दिखा। बता दें कि इस प्रक्रिया में 150 लोगों ने जो 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व सीनियर सिटीजन ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जिसमें से कोई भी व्यक्ति दो गज दूरी में नहीं दिखा जो कि कोरोना महामारी को सीधा न्यौता है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करोना वैक्सीनेशन करने के लिए ड्यूटी पर तैनात एमडी डॉ. अशीष ने बताया कि कोविड-19 की वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बहुत अच्छी चल रही है। लेिकन वैक्सीन की डोज लेने के लिए आए लोग शारीरिक दूरी में नहीं आ रहे। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को दो गज की दूरी में वैक्सीनेशन करवानी चाहिए, इसमें उनकी सुरक्षा के साथ सब की सुरक्षा है। इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिख कर भेजा है, जिसमें इस प्रकार के हुजूम पर नियंत्रण रखने के लिए दो गार्ड देने के लिए आग्रह किया गया है, जो जल्द ही आ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी