फैक्टर-दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा दो सरकार

फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के पदाधिकारी समिति अध्यक्ष दरबारी लाल के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात प्रदेश के परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर से धर्मशाला में मिले। समिति पदाधिकारियों ने फोरलेन योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 06:45 PM (IST)
फैक्टर-दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा दो सरकार
फैक्टर-दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा दो सरकार

संवाद सूत्र, जसूर : फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के पदाधिकारी समिति अध्यक्ष दरबारी लाल के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर से धर्मशाला में मिले। समिति पदाधिकारियों ने फोरलेन योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी के कंडवाल से लेकर भाली तक के प्रस्तावित मार्ग के कारण विस्थापित हो रहे लोगों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने फैक्टर-दो के हिसाब चार गुणा मुआवजा व अन्य मांगों के बारे में मंत्री को अवगत करवाया। दरबारी लाल ने बताया कि कंडवाल से मंडी तक राजमार्ग के किनारे करीब 20 हजार परिवारों को विस्थापन झेलना पडे़गा। इसमें कंडवाल से लेकर नूरपुर क्षेत्र तक के क्षेत्र के भी सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। उनका छोटा-बड़ा कारोबार, रिहायशी परिसर व सड़क किनारे बहुमूल्य भूमि इसकी जद में आएगी।

इसी क्षेत्र में बसे अधिकांश बांध विस्थापितों को फिर उजड़ना पड़ रहा है। नूरपुर क्षेत्र में सर्कल रेट अलग अलग बताया जा रहा है, वो समिति को मान्य नहीं है। दरबारी लाल के अनुसार फैक्टर-एक के हिसाब से मिले प्रति मरला मुआवजे से तो विस्थापितों को दूसरी जगह पर भूमि भी नहीं मिल पाएगी। इसलिए प्रदेश सरकार सभी महालों का एक समान सर्कल रेट व फैक्टर-दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा प्रदान कर लोगों को पुनर्वासित होने में योगदान दे। परिवहन मंत्री ने उनकी सभी मांगों को शीघ्र ही हल करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर संघर्ष समिति के पदाधिकारी बलदेव पठानिया, सुदर्शन शर्मा, रशुनाथ शर्मा और डॉ. अशोक शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी